×

दबंग ने 6 साल के बच्चे को दी मारने की धमकी, विधवा मां से किया 5 घंटे में 3 बार रेप

By
Published on: 3 Oct 2016 6:09 AM GMT
दबंग ने 6 साल के बच्चे को दी मारने की धमकी, विधवा मां से किया 5 घंटे में 3 बार रेप
X

शाहजहांपुरः निगोही कस्बे में एक दबंग ने विधवा महिला के साथ पांच घंटे में तीन बार रेप किया। रात में महिला अपने बच्चे के साथ घर में सो रही थी जब दबंग अपने एक साथी के साथ महिला के घर में घुस गया और उसके 6 साल के बच्चे को मारने की धमकी दी। इसके बाद दबंग ने उस महिला के साथ रेप किया। महिला ने पुलिस में शिकायत की लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

बता दें कि यह मामला बीते शुक्रवार का है। जब एक दबंग ने महिला के घर में घुस कर रेप किया था। इस मामले पर कस्बे के लोगों ने दबंग पर दबाव बनाया कि वह महिला से शादी कर ले। इस बात पर दोनों से बात की गई। लोगों के दबाव बनाने पर दबंग युवक महिला से शादी करने को तैयार हो गया। अब दोनों की चार महीने दस दिन बाद शादी होगी।

ये भी पढ़ें... नोएडा इंटरनेशनल यूनिर्वसिटी में बीटेक स्टूडेंट से रैंगिंग, विरोध करने पर बेल्ट से पीटा

क्या कहती है पीड़िता?

उसके पति की एक महीने पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसका एक 6 साल का बेटा है। जिसके साथ वह निगोही कस्बे में रहती है। दबंग युवक शुक्रवार की रात उसके घर में अपने एक दोस्त के साथ घुस आया और उसने मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इसी वजह से वह जर गई और चिल्लाई नहीं। इसके बाद उसने उसके साथ तीन बार रेप किया।

दूसरे युवक ने मेरे बेटे पर बंदूक लगा रखी थी। महिला उसे पहचान नहीं पाई। सुबह चार बजे दोनों फरार हो गए। पीडिता कहती हैं कि अब तो मेरी समाज में बहुत बदनामी हो गई है और मुकदमा लड़ने से भी बदनामी के सिवा कुछ नहीं मिलने वाला है। अब जब वह शादी के लिए राजी हो गया है तो मैं उस पर कोई कार्रवाई नहीं करूंगी।

ये भी पढ़ें...नेपाल तस्‍करी के लिए ले जाया जा रहा था डेढ़ करोड़ का दुर्लभ सांप, जानिए क्‍या है इसकी खासियत

क्या कहता है आरोपी?

आरोपी युवक ने कहा कि उससे गलती हुई है। उसने महिला के साथ रेप किया है। अब वह उसी महिला से शादी करके उसे साहारा देगा। आरोपी युवक की इंगेजमेंट हो चुकी है लेकिन वह अब उसे तोड़ देगा।

क्या कहते हैं एसओ अमर सिंह यादव?

ये रेप का मामला झूठा है महिला उस युवक से शादी करना चाहती थी। वह चाहें समझौता करे या शादी उन्हें समझौते की कोई जानकारी नहीं है। समझौता तो उसमें होता है जिसमे कोई मुकदमा दर्ज हो। थाने में उस महिला का कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।

Next Story