×

मंदबुद्धि महिला ने सड़क पर बच्ची को दिया जन्म, लोग ले गए हॉस्पिटल

By
Published on: 29 Jun 2016 11:36 AM GMT
मंदबुद्धि महिला ने सड़क पर बच्ची को दिया जन्म, लोग ले गए हॉस्पिटल
X

[nextpage title="next" ]meerut

मेरठ: मंदबुद्धि महिला ने बुधवार की सुबह सड़क पर एक बच्ची को जन्म दिया। काफी देर तक महिला अपनी बच्ची के साथ खुले में पड़ी रही। बाद में लोगों की नजर उस पर पड़ी और तुरंत उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। फिलहाल महिला और उसकी बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

नहीं हो सकी महिला की पहचान

-यह घटना कचहरी पुल के पास चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति के पास सुबह करीब सात बजे की है।

-एक दुकानदार की नजर सबसे पहले बेहोश पड़ी महिला और उसकी बच्ची पर गई।

-जिसके बाद 108 एंबुलेंस बुलाकर हॉस्पिटल भिजवाया गया।

-बताया गया कि यहां काफी दिनों से घूम रही मंदबुद्धि महिला ने सुबह एक लड़की को जन्म दिया।

-अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें ... डॉक्टर ने भेज दिया घर, सड़क पर हुई दंगा पीड़ित महिला की डिलीवरी

क्या कहना है लोगों का

-इस घटना को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चा है।

-लोगों का कहना है कि किसी ने मंदबुद्धि महिला के साथ रेप कर छोड़ दिया।

-जिस कारण महिला प्रेग्नेंट हो गई।

-घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

क्या कहना है डॉक्टर का

-इलाज कर रही डॉक्टर प्रमिला गौड़ का कहना है कि बच्ची और महिला दोनों स्वस्थ हैं।

-दोनों के मेडिकल टेस्ट कराए गए हैं।

-महिला का एचआईवी टेस्ट भी कराया गया है।

-फिलहाल महिला और बच्ची दोनों हॉस्पिटल स्टाफ की देखरेख में है।

आगे की स्लाइड्स में देखिए और फोटोज ...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

baby

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

doctor

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

hospital

[/nextpage]

Next Story