×

रेप के बाद दलित विक्टिम ने की सुसाइड, लोगों ने दी धर्म बदलने की धमकी

Newstrack
Published on: 11 April 2016 2:59 PM GMT
रेप के बाद दलित विक्टिम ने की सुसाइड, लोगों ने दी धर्म बदलने की धमकी
X

गाजियाबाद: दलित समुदाय की एक स्टूडेंट के साथ एक हफ्ते पहले हुए गैंग रेप की घटना को लेकर गाजियाबाद के बामहेटा गांव में काफी तनाव है। अपने साथ हुए रेप के बाद 8वीं क्लास की स्टूडेंट ने सुसाइड कर ली है।

आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान लीलाधर आरोपियों की फैमिली के साथ आए और उन्होंने विक्टिम फैमिली के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद गांव में रहने वाले 1,000 दलित परिवारों ने मिलकर इस्लाम कबूल कर लेने की धमकी दी है।

विक्टिम ने रेप के बाद कर ली सुसाइड

-बामहेटा गांव में रहने वाले दलित समुदाय के प्रदीप ने आरोप लगाया है।

-प्रदीप ने कहा कि 29 मार्च को आरोपी बबलू और रैंचो ने विक्टिम के साथ रेप किया।

-यह घटना शाम के करीब 5.30 बजे हुई।

-ऐसा करने की उनकी हिम्मत इसलिए हुई क्योंकि लड़की दलित थी।

-उन्होंने सोचा कि वे आसानी से बच जाएंगे।

-6 अप्रैल को विक्टिम ने आग लगाकर सुसाइड कर ली।

विक्टिम फैमिली से की मार-पीट

-रविवार को विक्टिम की चौथे की रस्म हो रही थी।

-इसी दौरान गांव के पूर्व प्रधान लीलाधर आरोपियों की फैमिली के साथ आए।

-उन्होंने विक्टिम फैमिली मारा-पीटा।

-उनके साथ गांव के पूर्व प्रधान लीला धर भी थे।

-आरोपी बनाए गए बबलू और रैंचो यादव पर विक्टिम फैमिली के ऊपर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

दूसरी जातियां करती हैं दलितों का शोषण

-प्रदीप ने कहा कि बामहेटा गांव में दलित अल्पसंख्यक हैं, लेकिन हम संगठित हैं।

-गांव में दलितों के लगभग 1,000 परिवार हैं।

-गांव की कुछ अन्य जातियां हमारा शोषण कर रही हैं।

-पुलिसवाले भी रिश्वत लेकर अन्य लोगों का साथ देते हैं।

-रविवार को हुई झड़प के बाद शायद हम धर्म-परिवर्तन कर इस्लाम अपना लें।

-तब शायद हमारी बात बिना पक्षपात के सुनी जाएगी।

क्या कहती है पुलिस

-गाजियाबाद के SSP धर्मेंद्र सिंह ने इस मसले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी है।

-पुलिस पहले ही इस मामले में कार्रवाई कर चुकी है।

-दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

- रविवार को हुई घटना के बाद एक और मामला दर्ज कर लिया है।

-पुलिस ने आरोपी के फैमिली वालों से भी बात की और वे पुलिस की कार्रवाई के संतुष्ट हैं।

-गांव में स्थिति अब शांतिपू्र्ण है।

Newstrack

Newstrack

Next Story