×

डांडिया महोत्‍सव के जरिए दिया वूमेन इंपावरमेंट का संदेश, महिलाओं नें जमकर लगाए ठुमके 

sudhanshu
Published on: 23 Oct 2018 9:22 AM GMT
डांडिया महोत्‍सव के जरिए दिया वूमेन इंपावरमेंट का संदेश, महिलाओं नें जमकर लगाए ठुमके 
X

अमेठी: नवरात्रि के पावन पर्व पर अमर मैरिज लॉन में कसौधन समाज द्वारा डांडिया एवं गरबा कार्यक्रम का मंगलवार को आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में अमेठी शहर की सैंकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ जुटी। कसौधन समाज की महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण के लिए पिछले तीन सालों से डांडिया के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा बर्थडे: इस गाने ने बॉलीवुड में दिलाई थीं पहचान, 6 साल बड़े एक्टर को बनाया था जीवनसाथी

देर रात तक चला डांडिया नृत्य का प्रोग्राम

नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा अर्चना और गीत संगीत आदि के द्वारा देवी को प्रसन्न करने का सिलसिला चलता रहता है।इसी क्रम में आज अमेठी में कशौधन समाज द्वारा आयोजित डांडिया एवं गरबा का कार्यक्रम कर देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा शक्ति की कामना करते हुए महिलाओं ने देर रात तक भक्तिमय होकर जमकर डांडिया खनकाते हुए नृत्य किया।

ये भी पढ़ें: 2 साल पहले हुई थी इकलौते बेटे की मौत, नौकरी छोड़ खुद लगाया कातिलों का पता

महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

इस कार्यक्रम के सुअवसर पर महिलाओं ने अपने को संगठित होकर के शक्तिशाली दिखाने का प्रयास किया। उनका कहना है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में अपना परचम लहरा सकती है। हम महिलाओं को कम न समझा जाए। अब हम लोग अबला नहीं है।यह नारी शसक्तीकरण का युग है। इसके साथ ही कुछ महिलाओं ने पुरुषों से भी अपील की कि वे अपने कदम से कदम मिलाकर अपनी पत्नियों के साथ चलें। उनका सहयोग करें जिससे वे चारदीवारी से बाहर निकल कर अपने को मजबूत कर सकें। इस कार्यक्रम को प्रारंभ करने वाली महिला ने बताया कि वह जब आज तीन साल पहले इसकी शुरुआत की थीं तो उनको यह नहीं पता था कि मेरे द्वारा रोपा गया यह छोटा पौधा एक दिन विशाल पेड़ बन जायेगा। प्रतिवर्ष इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। जिससे मुझे बहुत ही खुशी मिल रही है।

ये भी पढ़ें: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2018: रफ्तार और हुनर के आगे सब लाचार, आज इंडिया से भिड़ेगा मलेशिया

sudhanshu

sudhanshu

Next Story