×

दारुल उलूम शिक्षा का नहीं आतंक का मंदिर : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम देवबंद पर भी जमकर हमला बोला। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि दारुल उलूम शिक्षा का मंदिर नहीं बल्कि आतंक का मंदिर है। उन्होंने कहा कि गुरकुल से पढ़ा हुआ बच्चा आज तक आतंकी नही बना लेकिन बगदादी और हाफिज सईद जैसे आतंकी देवबंद के ही विधार्थी हैं।

Anoop Ojha
Published on: 28 Nov 2018 3:04 PM GMT
दारुल उलूम शिक्षा का नहीं आतंक का मंदिर : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
X

सहारनपुर: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम देवबंद पर भी जमकर हमला बोला। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि दारुल उलूम शिक्षा का मंदिर नहीं बल्कि आतंक का मंदिर है। उन्होंने कहा कि गुरकुल से पढ़ा हुआ बच्चा आज तक आतंकी नही बना लेकिन बगदादी और हाफिज सईद जैसे आतंकी देवबंद के ही विधार्थी हैं। केंद्रीय मंत्री यहीं नहीं रुके उन्हें यह भी कह डाला कि इस जगह का असल नाम देववृंद था लोगों ने इसे देवबंद कर दिया।

यह भी पढ़ें ......गिरिराज सिंह के बयान पर जद (यू) भड़का

योगी सरकार द्वारा इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयाग राज कर दिये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पता नहीं कुछ लोगों को नाम बदलने से क्यों तकलीफ है। इतिहास गवाह है दुनिया के बीस देशों के नाम बदले गए हैं। इलाहाबाद को उसका वास्तविक नाम व पहचान देने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मेरा सभी से निवेदन है कि इसे बहस का मुद्दा ना बनाए क्योंकि यह शौर्य व स्वाभिमान की बात है।

सुक्षम लघु एवं उद्यम राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीराज सिंह ने कहा ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर निर्माण देश के सो करोड़ हिंदुओं की आस्था का विषय है। मुसलमान हिंदू समाज के सब्र की परीक्षा न लें। अयोध्या रामजन्म भूमि है। इसलिए मंदिर वहां के अलावा कहीं और नहीं बनाया जा सकता।

यह भी पढ़ें ......केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लापता, चौक-चौराहों पर लगे पोस्टर

बुद्धवार को अचानक देवबंद पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ज्ञान महाकालेश्वर आश्रम में वयोवृद्ध स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती से मुलाकात के बाद स्थानीय डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के सम्बंध में सवाल किये जाने पर केंद्रीय मंत्री ने दो टूक कहा कि जब देश में तीस लाख मस्जिदें बन सकती हैं तो अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर क्यों नहीं बन सका। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर देश के सो करोड़ हिंदुओं की आस्‍था का विषय है। मुसलमानों को यह बात समझनी चाहिए और रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण में बाधा नहीं बनना चाहिए। एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पड़ौसी देश पाकिस्तान और बांग्‍लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं और लगातार जनसंख्या घटना रही है।

यह भी पढ़ें ......मुस्लिम भी राम के वंशज, साथ मिलकर मंदिर बनाएंगे: गिरिराज सिंह

जबकि हिंदुस्तान में लगातार मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रही है। जो हिंदुओं की सामाजिक समरसता की मिसाल है। एक सवाल के जवाब में गन्ना भुगतान और किसानों के मुददों पर केंद्रीय मंत्री ने योगी सरकार को श्रेय देते हुए कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से किसानों की स्थित में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि नवंबर माह के अंत तक सभी किसानों को गन्ना भुगतान हो जाएगा। इस मौके जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा, शिवराज सिंह रोड, संदीप शर्मा एड., अभिषेक त्यागी, दीपक त्यागी रणसूरा, अरूण गुप्ता, ईशान गौड, अजय गर्ग, विकास पुंडीर, सुखपाल सिंह राणा, सुशील त्यागी, राहुल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें ......आजम खान ने कहा-गिरिराज सिंह अनपढ़ हैं, यूएन जाने में क्या दोष है

देश की राजनीति का केंद्र बन चुके बाबरी मस्जिद-राम मंदिर मुददे का ठीकरा केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कांग्रेस पर फोड़ते हुए कहा कि यदि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के बजाए सरदार पटेल बन जाते तो अयोध्या मुद्दा ही नहीं होता। उन्होंने कांग्रेस पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सोमनाथ का मंदिर बनाया था अगर नेहरू ने भी उसी समय काशी, मथूरा अयौध्या बना दिया होता तो आज देश के हिंदू मुसलमानों के बीच नफरत की यह दीवार ही न होती। उन्होंने कहा कि मैं देश के मुसलमानों से अपील करता हूं कि वह राम मंदिर निर्माण में बांधा न बने। और हिंदुओं के सब्र की परीक्षा न लें।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story