×

'डे' इन हिस्ट्री, 28 अगस्त: एक दिन के भीतर मार दिए गए 23 हजार यहूदी

Aditya Mishra
Published on: 28 Aug 2018 12:29 PM IST
डे इन हिस्ट्री, 28 अगस्त: एक दिन के भीतर मार दिए गए 23 हजार यहूदी
X

लखनऊ: इतिहास एक दिन में नहीं बनता, लेकिन हर दिन इतिहास के बनने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। 28 अगस्त के इतिहास के लिए भी यही मायने हैं। इस दिन इतिहास की कुछ बहुत महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं। जिसमें से एक यहूदियों का नृशंस जनसंहार की घटना भी शामिल है। 1941 में आज के दिन ही 23,000 यहूदियों की बुरी तरह से हत्या कर दी गई थी। तो आईए नज़र डालते हैं, इस दिन घटी कुछ ऐतिहासिक घटनाओं पर-

विमान दुर्घटना में मारे गए थे 69 दर्शक

28 अगस्त 1888 के दिन जर्मनी में एक विमान प्रदर्शन के दौरान तीन विमान हवा में एक-दूसरे से टकरा गए। इससे इनका मलवा नीचे बैठे दर्शकों के ऊपर आ गिरा. इस कारण 69 दर्शक मर गए। वहीँ सौ से ऊपर दर्शक बुरी तरह से घायल हो गए।

यह प्रदर्शन नाटो की तरफ से आयोजित करवाया गया था। प्रदर्शन के बिलकुल अंतिम क्षणों में इटली की बारी थी। शुरुआत में तो सब अच्छे से हो रहा था। अंत में एक जहाज को दो अन्य जहाज़ों के बीच से गुजरना था।

उसमें बैठे पायलट से चूक हुई, तो जहाज शेष दोनों से टकरा गया। जोरदार धमाके से तीनों जहाज फट गए। तीनों पायलट तत्काल मर गए। इस हादसे के बाद जर्मन सरकार ने इस तरह के प्रदर्शनों को तीन साल के लिए बैन कर दिया. आगे कड़े सुरक्षा इंतजामों के बाद ही इन्हें दुबारा से चालू किया गया।

देश और दुनिया के इतिहास में 28 अगस्त कई कारणों से महत्वपूर्ण है, जिनमें से ये सभी प्रमुख हैं.

1521: तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्जा किया।

1600: मुगलों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।

1845: प्रसिद्ध पत्रिका साइंटेफिक अमरीकन का पहला संस्करण छपा।

1896: आज ही के दिन भारत के एक जाने माने शायर,लेखक और आलोचक रघुपति सहाय उर्फ फिराक गोरखपुरी का जन्म गोरखपुर में हुआ था।

1916: जर्मनी ने रोमानिया के विरूद्ध युद्ध की घोषणा कर दी।

1966: प्रिया दत्‍त का जन्‍म हुआ था।

2008: बाराक ओबामा पहले अफ्रीकी अमरीकी बने जिनका नाम अमरीका की एक बड़ी पार्टी ने राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में पेश किया।

ये भी पढ़ें...बर्थडे: पहली बार जेल में भाई को राखी बांधने पहुंची थी प्रिया दत्त, तोहफे में मिला था 2 रूपये का कूपन



Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story