तैरती हुई लाश पर मचा है कोहराम, घरवालों ने लगाया ये आरोप

Aditya Mishra
Published on: 30 July 2018 7:21 AM GMT
तैरती हुई लाश पर मचा है कोहराम, घरवालों ने लगाया ये आरोप
X

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में आज दो लाशों के मिलने से हडकंप मच गया है। महिला की लाश एक तालाब में तैरती हुई मिली। वहीं उसके पास ही एक युवक की लाश पेड़ पर लटकती हुई पाई गई। बताया जा रहा है कि युवक महिला का प्रेमी था। उसका अपनी पड़ोस की ही महिला से अवैध संबध था। प्रेम प्रसंग की भनक महिला के पति को भी लग गई थी। मृतक युवक के परिजनों ने महिला के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

ये है पूरा मामला

घटना थाना सदर बाजार के शाहबाज नगर की है। आज सुबह करीब 8 बजे मोहल्ले के रहने वाले 21 वर्षीय युवक राजवीर की लाश तालाब के पास मे एक पेड़ से लटकी मिली। युवक की लाश मिलने से इलाके मे हङकंप मचा तो लोगो की भीड़ लगना शुरू हुइ। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने आसपास देखा तो तालाब मे युवक के पङोस की रहने वाली महिला का शव तालाब मे तैर रहा था। दो हत्याओं से पुलिस मे भी हङकंप मच गया। महिला के शव को तालाब से निकाला तो उसका गला रेत कर हत्या कर शव को तालाब मे फेंकने की आंशका है। सूचना के बाद मृतक युवक के परिजन तो मौके पर पहुचे। लेकिन महिला महिला के परिजन मौके पर नही पहुचे। महिला के परिजन घटना के बाद से ही घर से फरार है। फिलहाल पुलिस ने दोनो शवो को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हे। उधर इलाके के रहने वाले लोगो और मौके से सुबूत जुटाने के प्रयास शुरू कर दिए है।

प्रेमी को बहाने से बुलाकर दिया हत्या को अंजाम

मृतक युवक राजवीर के पिता रामसरन ने बताया कि बीती रात मृतक महिला का पति गब्बर मेरे बेटे राजवीर को घर से बुलाने आया था। कहीं बाहर ले जाने की बात कह रहा था। पङोस का होने के बाद हमने उसे जाए दिया। लेकिन आज सुबह मेरे बेटे की लाश फांसी के फंदे पल लटकी मिली और उसके पङोस मे तालाब से गब्बर की पत्नी की लाश मिली है। मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि दोनो की हत्या महिला के पति और उसके घर वालो ने की है। फिलहाल पुलिस जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

सीओ सिटी सुमित शुक्ला का कहना है कि युवक और महिला की लाश मिली हे। युवक फांसी पर लटका था और महिल की लाश तालाब से बरामद हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान है। दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story