×

बोरे में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, रेप के बाद हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बोरे में 25 साल की युवती का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। युवती के शरीर पर कई चोट के निशान थे। युवती की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Dharmendra kumar
Published on: 2 July 2019 3:55 PM GMT
बोरे में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, रेप के बाद हत्या की आशंका
X

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बोरे में 25 साल की युवती का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। युवती के शरीर पर कई चोट के निशान थे। युवती की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें…CWC19: हिटमैन रोहित ने बनाए कई रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

जिले के बिधनू थाना क्षेत्र स्थित सकरापुर गांव के पास खेतों में पानी के बीच एक प्लास्टिक का बोरा बंधा हुआ पड़ा था। दरअसल बीते दिनों हुई बारिश की वजह से खेतों में पानी भरा हुआ था। प्लास्टिक का बोरा पानी में डूबा था। मंगलवार को जब स्थानीय लोगों की नजर इस बोरे पर पड़ी तो उस पर लगे खून के निशान देखकर कुछ शक हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब बोरा खुलवाया तो उसमें से लड़की का शव देखकर होश उड़ गए।

दरअसल ये कई दिन पुराना शव है जो खेतों में पानी के बीच पड़ा हुआ था। युवती का चेहरा पुरी तरह से बिगड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस युवती की हत्या कहीं और की गई है। शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से यहां पर फेंका गया है। लड़की के साथ किसी प्रकार की अनहोनी हुई है इसके बाद उसकी बेराहमी से हत्या कर दी गई है।

यह भी पढ़ें…‘जिंदा हो उठा’ मुर्दा, चल रही थी दफनाने की तैयारी, जानिए क्या है पूरा मामला

बिधनू इंस्पेस्टर के अनुराग सिंह के मुताबिक एक युवती का शव बोरे में मिला है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story