×

बहराइच: सवत के झगड़े में मौत से जूझ रहे मासूम, एक की मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हद तो तब हो गई जब थाना क्षेत्र में इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी थानाध्यक्ष फखरपुर को इसकी जानकारी ही नहीं है।

Shivakant Shukla
Published on: 30 May 2019 2:42 PM GMT
बहराइच: सवत के झगड़े में मौत से जूझ रहे मासूम, एक की मौत
X

बहराइच: यहां पारिवारिक कलह से ऊबकर अपने तीन बच्चों के साथ मां ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसका पता चलते ही जिला अस्पताल में चारों को भर्ती कराया गया। इनमें से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इनामी निवासी मिथलेश कुमार की दो पत्नियां हैं। बुधवार को किसी बात को लेकर मिथलेश ने पुरानी पत्नी के लड़के को फटकार लगाई थी। इसके बाद वह रिश्तेदारी में चला गया। उसके रिश्तेदारी में जाने के बाद दोनों महिलाओं में कहासुनी हो गई।

ये भी पढ़ें— किसने कहा पहले डाक्टर छोड़ें फिर इलाज करें, किस चीज को छोड़ने की हो रही है बात

इससे नाराज हाेकर उसकी दूसरी पत्नी काजल (30) ने अपनी तीन पुत्रियाें नेहा (6), नंदिनी (4) व मीनाक्षी (3) को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी खा लिया। हालत बिगड़ने की जानकारी पाकर वह घर आया। गंभीरावस्था में चारों को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीडियाट्रिक आईसीयू में रखा गया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मीनाक्षी की मौत हो गई। जबकि महिला व उसके दो अन्य बच्चों की भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हद तो तब हो गई जब थाना क्षेत्र में इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी थानाध्यक्ष फखरपुर को इसकी जानकारी ही नहीं है। उन्होंने उल्टे सवाल किया कि यह कहां की घटना है, हमें जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें— निर्मला सीतारमण से जुडी कुछ अनकही बातें, जिसे जानकर आप हैरान हो जायेंगे

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story