TRENDING TAGS :
साध्वी कोयल गिरी का शव हाईवे पर रख परिजनों ने लगाया जाम ये है उनकी मांग
शाहजहांपुर: साध्वी हत्याकांड मामले मे परिजनों ने नैशनल हाईवे 24 पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार और आरोपी लेखपाल को तत्काल सस्पेंड किया जाए। अगर हमारी मांगे नही मानी गई तो शव का अंतिम संस्कार नही करेंगे। शव को करीब दस थानो की पुलिस और एक प्लाटून कंपनी पीएसी की सुरक्षा मे ले जाया जा रहा था। एक घंटे से ज्यादा समय बीच चुका है जाम नही खुल सका है। परिजनों की मांग है कि डीएम को मौके पर बुलाया जाए और गिरफ्तारी का लिखित आश्वासन दिया जाए।
ये भी पढ़ें— राजस्थान/तेलंगाना विधानसभा चुनाव: आज शाम 5 बजे थम जायेगा चुनावी शोर
आपको बता दें कि साध्वी कोयल गिरी को 12 दिन पहले संदिग्ध हालत मे जली थी। आरोप जमीन विवाद के चलते पांच लोगो को लगा था। साध्वी का इलाके के रहने वाले पांच लोगो पर जलाने का आरोप लगा था। इस घटना के बाद पुलिस ने साध्वी के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। 12 दिन बाद इलाज के दौरान साध्वी की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें— #AmitShah LIVE: अगर हमने बिचौलिए को पकड़ा है तो क्या गलत किया?
वही एसडीएम मुईनुल इस्लाम का कहना है कि परिवार से बात करके उनको आश्वस्त करके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मामले पर कङी कार्यवाही की जाएगी।