×

किसानों के लिए अबूझ पहेली बनी कर्जमाफी, बोले- सरकार जल्द निकाले रास्ता, नहीं तो...

aman
By aman
Published on: 9 Aug 2017 9:14 AM GMT
किसानों के लिए अबूझ पहेली बनी कर्जमाफी, बोले- सरकार जल्द निकाले रास्ता, नहीं तो...
X
प्रदर्शनकारी किसान बोले- कर्जमाफी बनी अबूझ पहेली, सरकार जल्द निकालें रास्ता, नहीं तो...

मुरादाबाद: यूपी के किसानों के लिए कर्जमाफी एक अबूझ पहेली बनी हुई है। सरकार कहती है कि किसानों का कर्ज माफ होगा, लेकिन वास्तविकता कुछ और है। कर्ज माफ़ी को लेकर किसान परेशान हैं। इसी से तंग आकर किसानों ने आज (09 अगस्त) कलैक्ट्रेट सभागार में जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि सरकारी मशीनरी उन्हें भ्रमित कर रही है। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि कर्जमाफी की दिशा अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आगे बस आंदोलन का रास्ता ही बचता है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि जल्द ही यदि राज्य सरकार की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन ही एकमात्र विकल्प बचता है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story