×

अयोध्या में अगले साल जलेंगे 7.51 लाख दीये, दीपोत्सव में दिखा अद्भुत दृश्य

राम की नगरी अयोध्या में हो रहे भव्य दीपोत्सव ने एक नया विश्व कीर्तीमान रच दिया है। 5 लाख 84 हजार दीयों के साथ अयोध्या दीपोत्सव ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज लिया है।

Newstrack
Published on: 13 Nov 2020 5:30 PM GMT
अयोध्या में अगले साल जलेंगे 7.51 लाख दीये, दीपोत्सव में दिखा अद्भुत दृश्य
X
CM योगी बोले- अगले वर्ष जलेंगे 7.51 लाख दीये,

अयोध्या: राम की नगरी अयोध्या में हो रहे भव्य दीपोत्सव ने एक नया विश्व कीर्तीमान रच दिया है। 5 लाख 84 हजार दीयों के साथ अयोध्या दीपोत्सव ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज लिया है। बता दें, अयोध्या में 'दीपोत्सव' समारोह के दौरान सरयू नदी के तट पर 5,84,572 मिट्टी के दीपक जलाए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस दीपोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें: 5 लाख 84 हजार दीयों से जगमग हुई रामनगरी, अयोध्या में बना नया विश्व कीर्तिमान

अगले वर्ष जलेंगे 7.51 लाख दीपक

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि इस साल 5.51 लाख दीपक जल रहे हैं अगले वर्ष ये संख्या 7.51 लाख पहुंचने वाली है। राम की पैड़ी के विस्तार से अब पांच लाख श्रद्धालु यहां घाटों पर स्नान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या के राम भक्तों ने बहुत अन्याय सहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। देश-दुनिया आज अयोध्या से जुड़ने के लिए उत्सुक है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यहां हम निराश्रित महिलाओं और बच्चों के लिए सदन के निर्माण का काम भी आगे बढ़ाएंगे।

गौरतलब है कि रामजन्‍मभूमि पर राममंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने के बाद यह पहली दिवाली है। ऐसे में इस बार दीपोत्‍सव की खास तैयारियां की गईं हैं। आज शाम रामनगरी की रौनक कई गुना ज्यादा बढ़ गई है।

पूरी अयोध्‍या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं राम की नगरी में प्रभु राम का गुणगान हो रहा है, पूरी अयोध्या में श्रीराम के जयकारे लगाए जा रहे हैं। इस आयोजन की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थीं। वहीं करीब 10 लाख वालंटियर इसकी तैयारियों में जुटे थे।

ये भी पढ़ें: दीवाली की पूर्व संध्या पर कड़ी रही सुरक्षा, चमके बाजार, DM-SP ने दी शुभकामनाएं

492 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आया शुभ अवसर

जानकारी के लिए बता दें कि 492 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद ये शुभ अवसर आया है, जब राम जन्मभूमि परिसर में ​दीप जले। इस खास अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामारी के दौरान भी श्रीराम मंदिर का निर्माण संभव कर दिया है। साथ ही उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।

वहीं अयोध्‍या के राम कथा पार्क में रामलीला का भी आयोजन किया गया है। अयोध्या में इस बार बड़े ही धूमधाम से दिवाली मनाई जा रही है। इस बार की दिवाली खास इसलिए भी है क्योंकि कुछ वक्त पहले ही राम मंदिर की नींव रखी गई थी।

Newstrack

Newstrack

Next Story