×

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार आगरा आएंगे रक्षा मंत्री, आम सभा को करेंगे संबोधित

By
Published on: 4 Oct 2016 4:52 AM GMT
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार आगरा आएंगे रक्षा मंत्री, आम सभा को करेंगे संबोधित
X

आगरा: पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिंकर पहली बार जनता से रूबरू होंगे। वह जनता को इस घटना से जुड़े सभी तथ्यों के बारे में बताएंगे। रक्षा मंत्री 6 अक्टूबर को आगरा आ रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी रहेंगे।

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार होंगे जनता से रूबरू

पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिंकर पहली बार सावर्जनिक कार्यक्रम में आ रहे हैं। बीजेपी प्रदेश में चुनावी वातावरण बनाने के लिए इसकी शुरूआत कर दी है। इस कार्यक्रम को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। महानगर में होने वाले इस कार्यक्रम का संयोजक फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र के पालक शिवशंकर शर्मा को बनाया गया है।

ये भी पढ़ें...युद्ध की तैयारी में जुटे पाक के जनरल राहिल शरीफ, भारत के साथ खड़ा हुआ रूस

वहीं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। जीआईसी के मैदान पर जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। मंगलवार को दोपहर में इसको लेकर संगठन की बैठक भी हो रही है।

बीजेपी में है 9 हजार से अधिक पदाधिकारी

बीजेपी में इस समय नौ हजार से अधिक पदाधिकारी हैं। इनमें 8104 पदाधिकारी बूथ इकाइयों के हैं। वहीं 915 पदाधिकारी मंडल स्तर के हैं। महानगर इकाई के 91 पदाधिकारी हैं। इसके अलावा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की संख्या अलग है। इन सभी पदाधिकारियों को जनसभा में अनिवार्य रूप से रहने को कहा जा रहा है। इसके अलावा ये पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र से आम जनता को भी जनसभा में लाएंगे।

ये भी पढ़ें...मौत के मुहाने पर है ISIS सरगना बगदादी, जहर दिए जाने के बाद हालत गंभीर

चार्टर प्लेन से आएंगे रक्षा मंत्री

जनसभा प्रात: दस बजे होगी। रक्षा मंत्री दिल्ली से चार्टर प्लेन से प्रदेश प्रभारी माथुर के साथ आगरा आएंगे। वह एयरपोर्ट से सीधे जीआईसी मैदान पहुंचेंगे। जनसभा को संबोधित कर वह सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। आगरा के अलावा अन्य जिलों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि जनसभा की तैयारियां प्रारंभ कर दी गईं हैं। क्षेत्र में कार्यकर्ता इसके लिए जनसंपर्क में जुट गए हैं।

Next Story