×

रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में दुनिया में अपना खास मुकाम बनायेगा यूपी: राजनाथ सिंह

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि यूपी की राजधानी में होने वाला डिफेंस एक्सपो-2020 के आयोजन से उत्तर प्रदेश दुनिया में रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में अपनी जगह बनायेगा।

Aditya Mishra
Published on: 5 Jan 2020 1:43 PM GMT
रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में दुनिया में अपना खास मुकाम बनायेगा यूपी: राजनाथ सिंह
X

लखनऊ: देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि यूपी की राजधानी में होने वाला डिफेंस एक्सपो-2020 के आयोजन से उत्तर प्रदेश दुनिया में रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में अपनी जगह बनायेगा।

उन्होंने कहा कि यह एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम होगा और देश में अब तक हुए डिफेंस एक्सपो के लिहाज से यह सबसे बड़ा डिफेंस एक्सपो होगा, इससे देश और प्रदेश को बड़ा लाभ होगा।

डिफेंस एक्सपो-2020 की तैयारियों के संबंध में यूपी और केंद्र के अफसरों की समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को यहां पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में आयोजित होने वाला डिफेंस एक्सपो भव्य होगा और इसकी भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चेन्नई में हुआ डिफेंस एक्सपो 80 एकड़ में हुआ था तो लखनऊ में यह 200 एकड़ में होगा। इसके अलावा गोमती रिवर फ्रंट पर भी एक्सपों के कार्यक्रम होंगे।

ये भी पढ़ें...लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह-किसी भी मजहब के खिलाफ नहीं है नागरिकता कानून

डिफेंस एक्सपो-2020 में बहुत से निवेशक आयेंगे: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने बताया कि डिफेंस एक्सपो-2020 में बहुत से निवेशक आयेंगे। कई देशो के रक्षा उत्पादन से जुडे़ लोगों ने अपनी सहमति दे दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग यहां निवेश के उद्देश्य से यहां आयेंगे वह यह भी देखना चाहेंगे िकवह कहा निवेश कर रहे है। इसके लिए तैयारियां जरूरी है और तैयारी पूरी तरह से चल रही है।

प्रेस कांफ्रेंस में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के ज्वाइंट सक्रेटरी चंद्राकर भारती ने बताया कि डिफेंस एक्सपों का यह 11वां संस्करण है जो लखनऊ में आयोजित हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी पांच फरवरी को डिफेंस एक्सपो-2020 का उद्घाटन करेंगे और 8 व 9 फरवरी को इसे जनता के लिए खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि डिफेंस एक्सपो-2020 के लिए अब तक 775 भारतीय व 150 विदेशी एक्जीबिटर समेत 925 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

ये भी पढ़ें...साध्वी प्रज्ञा के बयान पर संसद में जमकर हंगाम, राजनाथ सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

कई एमओयू भी साइन किए जाएंगे: राजनाथ सिंह

42 हजार स्क्वायर मीटर का एरिया अधिग्रहित किया जा चुका है। कई एमओयू भी साइन किए जाएंगे। आठ अलग-अलग हैंगर बनाए जाएंगे जिसमें एक का नाम इंडिया हैंगर भी होगा।

इसके साथ ही डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में प्रोत्साहन के लिए सबसे पहली बार तीन सुंदर टेबल यूपी सरकार के लिए आवंटित की है जिसमें 12000 वर्ग फीट की जगह होगी इसके तहत सारी जानकारियां यूपी पवेलियन के माध्यम से दी जाएगी। इसके साथ ही एक एक टेंट सिटी भी बनाया जाएगा, जिसमे 1000 टेंट लगाये जायेंगे।

चंद्रा ने बताया कि डिफेंस एक्सपो-2020 के लिए 135 देशों को निमंत्रण भेजा गया है। 25 देशों के रक्षा मंत्री आएंगे बाकी की संभावना है। देशों के राजदूत इस में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।इसके साथ ही डिफेंस एक्सपो-2020 का प्रचार के लिए देश में 8 जगहों पर रोड शो भी किए गये हैं और विदेशो में भी प्रचार शो हुए है।

उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते ही डिफेंस एक्सपो की जानकारी के लिए एक ऐप लॉन्च किया है जिसका उद्घाटन अभी कुछ दिन पहले रक्षा मंत्री ने दिल्ली में किया है। यूएसए, रशिया, फ्रांस साउथ कोरिया समेत सात देशों को विशेष रूप से शामिल करने का टारगेट है।

ये भी पढ़ें...असंसदीय भाषा का इस्तेमाल ना हो, सदन में उपस्थित रहें सभी सांसद: राजनाथ सिंह

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story