×

Lucknow News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बंगला बाजार ओवर ब्रिज का करेंगे लोकार्पण, एयरपोर्ट का रास्ता हो जाएगा आसान

Lucknow News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बंगला बाजार बिजनौर मार्ग पर रेलवे लाइन के ऊपर नवनिर्मित ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे।

Anant kumar shukla
Published on: 2 Dec 2022 4:22 AM GMT (Updated on: 2 Dec 2022 4:28 AM GMT)
rajnath singh (Social Media)
X

rajnath singh (Social Media)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शुक्रवार को लखनऊ में रहेंगे। नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि राजनाथ सिंह आज शाम 5:35 पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से वे सीधे बंगला बाजार के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां पर बंग्ला बाजार बिजनौर मार्ग पर रेलवे लाइन के ऊपर नवनिर्मित ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, महानगर अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, वहां के क्षेत्रीय विधायक राजेश्वर सिंह मौजूद रहेंगे।

लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रक्षा मंत्री 5 ए कालिदास मार्ग जाएंगे। जहां पर रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद शनिवार सुबह 8:30 बजे एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। 9:00 बजे की फ्लाइट से बेंगलुरु के लिए रवाना हो जाएंगे।

शहीद पथ से एयरपोर्ट का रास्ता हो जाएगा आसान

इस ओवर ब्रिज के लोकार्पण के बाद शहीद पथ से एयरपोर्ट जाने और एयरपोर्ट से शहीद पथ के लिए आने का रास्ता आसान हो जाएगा। आज शाम 5:30 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस ओवर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इस ओवर ब्रिज के बन जाने के बाद सबसे अधिक फायदा फ्लाइट पकड़ने वालों को होगा। अब उनको जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। ओवर ब्रिज के बन जाने से अब वे आसानी से शहीद पथ होते हुए एयरपोर्ट पहुंच पाएंगे। बता दें कि पिछले करीब 2 साल से इस ओवर का निर्माण कार्य चल रहा था। आज इसका लोकार्पण करने के लिए रक्षा मंत्री आ रहे हैं जिसके बाद इस पर यातायात शुरू हो जाएगा।

बीबीएयू ओवरब्रिज

इस ओवर ब्रिज के निर्माण की स्वीकृति 3 फरवरी, 2021 को हुई थी। इसकी कुल लागत 121 करोड़ रुपए हैं। इस ओवरब्रिज की कुल लंबाई 1180 मीटर है। और यह ओवर ब्रिज फोर लेन है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story