×

AAP का साथ छोड़ने वाले ये नेता: जानें, दिल्ली चुनाव में आज क्या हुआ इनका हाल...

दिल्ली चुनाव से पहले दल बदलने वाले नेताओं का आज चुनाव परिणाम आने के साथ क्या हाल है? क्या दिल्ली की जनता ने उन्हें दल बदलने के बाद स्वीकार किया है?

Shivani Awasthi
Published on: 11 Feb 2020 5:20 AM GMT
AAP का साथ छोड़ने वाले ये नेता: जानें, दिल्ली चुनाव में आज क्या हुआ इनका हाल...
X

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का परिणाम आज आ जायेगा। वोटों की गिनती हो रही है। लेकिन इन सब के बीच उन उम्मीदवारों और नेताओं के बारे में जानना जरुरी है, जिन्होंने चुनाव से पहले अपनी पार्टी छोड़ दूसरा दल ज्वाइन कर लिया। चुनाव टिकट की फिराक में इन नेताओं ने दल तो बदल लिया लेकिन सवाल ये है कि अब वोटों की गिनती के साथ उनकी क्या स्थिति है और क्या दिल्ली की जनता ने उन्हें दल बदलने के बाद स्वीकार किया है?

इन दलबदलू नेताओं का आज चुनाव परिणाम में हाल:

चुनाव से पहले कई बड़े नेताओं ने अपनी राजनीतिक पार्टी का हाथ छोड़ दूसरे दलों का दामन थाम लिया था। इनमें आप की अलका लांबा समेत, कपिल मिश्रा, आदर्श शास्त्री और विनय मिश्रा समेत कई नाम है। अब जानें इनका हाल...

अलका लांबा:

दिल्ली के चांदनी चौक से कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रही अलका लांबा वोटों की गिनती में अभी पीछे चल रही हैं। बता दें कि लांबा कभी आम आदमी पार्टी की बड़ी नेताओं में शामिल रहीं हैं। अलका लांबा चुनाव से पहले AAP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई। वो 2015 में AAP के टिकट पर चांदनी चौक से चुनाव जीतकर विधायक बनीं थी। लेकिन इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें: Live Delhi Result 2020: इस सीट पर AAP उम्मीदवार आगे, यहां BJP की बढ़त

अलका लांबा बनाम प्रहलाद साहनी:

वहीं चांदनी चौक सीट से आप ने प्रहलाद साहनी को लांबा के खिलाफ मैदान में उतारा है। बता दें कि प्रहलाद साहनी कांग्रेस के उम्मीदवार थे लेकिन लांबा के कांग्रेस में आने पर उन्होंने केजरीवाल का हाथ थाम लिया।

कपिल मिश्रा-

आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं में माने जाने वाले कपिल मिश्रा इस बार मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार है। वह वोट काउंटिंग में पीछे चल रहे हैं। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में कपिल मिश्रा ने आप के टिकट से चुनाव लड़ा था। लेकिन बाद में केजरीवाल से मनमुटाव हो गया और उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली।

ये भी पढ़ें: भाजपा ने मानी हार! चुनाव नतीजे से पहले दफ्तर में लगाया ये पोस्टर…

आदर्श शास्त्री:

इसके अलावा आदर्श शास्त्री कांग्रेस के टिकट पर द्वारिका सीट से चुनाव मैदान में हैं। अभी वह पीछे चल रहे हैं। इसके पहले वह आप के टिकट पर द्वारका सीट पर 40 हजार वोटों से भारी अंतर से जीत चुके हैं लेकन पार्टी बदलते ही मतदान के समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं।

आदर्श शास्त्री बनाम विनय मिश्रा:

इसी कड़ी में कांग्रेस नेता विनय मिश्रा ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली और पार्टी ने उन्हें आदर्श शास्त्री के खिलाफ द्वारका सीट से खड़ा कर दिया। दोनों दलों के उम्मीदवारों ने अपने अपने राजनीतिक दल को छोड़ दूसरी पार्टी के टिकट पर एक दूसरे के सामने खड़े हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Election Result 2020: रूझानों में AAP की जीत, जानिए क्या बोले BJP नेता

अनिल वाजपेयी:

गांधी नगर सीट से आप के टिकट पर पिछला चुनाव जीत चुके अनिल वाजपेयी ने इस बार भाजपा का दामन थाम लिया और इसी सीट से भाजपा के टिकट पर आप के खिलाफ लड़ने का फैसला किया। वैसे अनिल वोट काउंटिंग में आगे चल रहे हैं।

राम सिंह नेताजी

इसके अलावा चुनाव से पहले पार्टी बदलने वालों में राम सिंह नेताजी है। कान्ग्रेस में थे लेकिन अब बदरपुर सीट से आप के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: BJP ने सांसदो को जारी किया व्हिप, ट्रेंड करने लगे यूनिफॉर्म सिविल कोड समेत ये मुद्दे

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story