×

यूपी को मिलेंगी 5000 करोड़ की रेल परियोजनाएं, दिल्ली-सहारनपुर लाइन का दोहरीकरण

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार यूपी में 5 हजार करोड से अधिक की परियोजनाएं ला रही है। जब से पीएम मोदी ने देश संभाला है, रेल बजट दोगुना हो गया है। इस साल यह बजट 1 लाख हजार करोड रुपए से और ज्यादा किया जा रहा है।

zafar
Published on: 20 Dec 2016 10:58 AM GMT
यूपी को मिलेंगी 5000 करोड़ की रेल परियोजनाएं, दिल्ली-सहारनपुर लाइन का दोहरीकरण
X

यूपी को मिलेंगी 5000 करोड़ की रेल परियोजनाएं, दिल्ली-सहारनपुर लाइन का दोहरीकरण

बागपत: उत्तर प्रदेश को जल्द ही 5000 करोड़ की रेल परियोजनाएं मिलेंगी। यह बात केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बताई। दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन दोहरीकरण योजना का शिलान्यास करने ननोता जाते समय वह बड़ौत में रुके थे। मनोज सिन्हा ने यह भी कहा कि अगले 50 दिनों में जनता को नोटबंदी से हो रही परेशानियों से राहत मिल जाएगी।

रेल लाइन का दोहरीकरण

-रेल राज्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण से पश्चिमी यूपी और खास कर बागपत जनपद को बड़ा लाभ मिलेगा।

-रेल राज्य मंत्री ने बताया कि लाइन दोहरीकरण की इस योजना का बजट 1475 करोड है।

-उन्होंने कहा कि जब से पीएम मोदी ने देश संभाला है, रेल बजट दोगुना हो गया है।

-इस साल यह बजट 1 लाख हजार करोड रुपए से और ज्यादा किया जा रहा है।

-केंद्र सरकार यूपी में 5 हजार करोड से अधिक की परियोजनाएं ला रही है

नोटबंदी से मिलेगी राहत

-नोटबंदी पर एक सवाल का जवाब देते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल नोटबंदी को बेवजह मुद्दा बना रही हैं।

-उन्होंने कहा कि नोटबंदी से काला धन और भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

-बागपत से बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह के साथ सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओ ने रेल राज्य मंत्री का स्वागत किया।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

Next Story