IAS Divya Mittal: 'जरा तमीज से बात करिए...', DM साहिबा की SDM को नसीहत

IAS Divya Mittal: DM दिव्या मित्तल ने SDM को हिदायत देते हुए कहा कि, तमीज से बात रखिए और कोई भी जाए, एक ग्रामीण भी जाए तो उसकी समस्या या गांव की समस्या को सुना जाए।

Network
Newstrack Network
Published on: 28 Aug 2024 8:47 AM GMT
IAS Divya Mittal
X

IAS Divya Mittal (Pic: Social Media)

IAS Divya Mittal: आईएस दिव्या मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मौजूदा वक्त में दिव्या मित्तल देवरिया जिला की जिलाधिकारी हैं। दिव्या मित्तल की गिनती प्रदेश के तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। अपने काम के लिए वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर उनका वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में वह (IAS Divya Mittal) एसडीएम को ग्राम प्रधानों से तमीज से पेश आने की हिदायत देती नजर आ रही हैं। अधिकारियों और अन्य जिम्मेदार लोगों को फरियादियों से तमीज से पेश आने को कहा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।

महिला प्रधान ने की शिकायत

कल यानी 27 अगस्त को डीएम दिव्या मित्तल (IAS Divya Mittal) ने देवरिया के तहसील बरहज में जलभराव को लेकर निरीक्षण पर निकली थीं। वह प्रभावित गांव भदिला प्रथम में निरीक्षण के लिए पहुंची थीं। इसके साथ ही चौपाल के माध्यम से लोगों से बात भी किया। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया। बता दें कि यह इलाका राप्ती नदी के पानी से चारों तरफ से घिरा हुआ है। डीएम अन्य अधिकारियों के साथ यहां पहुंची थीं। उन्हें यहां तक नाव से लाया गया था। चौपाल में गांव के लोग डीएम से अपनी परेशानी बता रहे थे। इसी क्रम में महिला ग्राम प्रधान विंध्यवासिनी देवी ने डीएम से शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनकी समस्याओं को ठीक से सुना नहीं जाता।

'तमीज से बात रखिए'

महिला प्रधान ने कहा कि मामले को तहसील या ब्लॉक ले जाने पर टाल दिया जाता है। इस बात पर वहीं मौजूद एसडीएम अंगद यादव ने विरोध किया। जिसपर डीएम (IAS Divya Mittal) ने उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि, तमीज से बात रखिए और कोई भी जाए, एक ग्रामीण भी जाए तो उसकी समस्या या गांव की समस्या को सुना जाए। साथ ही उन्होंने एसडीएम से कहा कि, अपने अधिकारियों को थोड़ा टाइट करिए। इस दौरान उन्होंने चौपाल में शिकायत लेकर आई नाराज महिल प्रधानों से हंसी-मजाक भी किया। डीएम ने कहा कि अरे, चलो अब शांत हो जाओ, लो कुछ खाओ। ये सुनकर चौपाल में मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story