×

Deoria News: जन आशीर्वाद कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी का हुआ स्वागत, सांसद रविन्दर कुशवाहा को तीसरी बार मिला टिकट

Deoria News: सलेमपुर लोकसभा सीट से वर्ष 2014 व 2019 में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा के सांसद रविन्दर कुशवाहा पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने तीसरी बार भी भरोसा जताया है।

Shailesh Kumar Mishra
Published on: 7 March 2024 12:54 PM GMT
BJP candidate welcomed in Jan Ashirwad program, MP Ravinder Kushwaha got ticket for the third time
X

जन आशीर्वाद कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी का हुआ स्वागत, सांसद रविन्दर कुशवाहा को तीसरी बार मिला टिकट: Photo- Newstrack

Deoria News: सलेमपुर लोकसभा सीट से वर्ष 2014 व 2019 में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा के सांसद रविन्दर कुशवाहा पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने तीसरी बार भी भरोसा जताया है। उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ता खुशी से झूम रहे हैं। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद गुरुवार को वह दिल्ली से जनपद पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत व अभिनंदन किया।

भाजपाइयों में दिखा गजब का जोश

टिकट मिलने के बाद स्वागत को लेकर भाजपाइयों में गजब का जोश दिखा। सलेमपुर में जन आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत जगह-जगह सभा आयोजित कर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं उनका स्वागत किया गया। उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया गया। सिलसिला सुबह से शाम तक जारी रहा। सड़के जय भाजपा-तय भाजपा के शंखनाद से गूंज उठी।

कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से अपने सांसद प्रत्याशी का स्वागत

मुसैला में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने फूल मालाओं से अपने सांसद प्रत्याशी का स्वागत किया। रास्ते भर गाजे बाजे के साथ आतिशबाजी भी होती रही। सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि मैं इस स्वागत से अभिभूत हूँ। पार्टी ने मेरे ऊपर फिर से भरोसा जताया है। उस भरोसे पर खड़ा उतरूंगा।

विधानसभा सलेमपुर के जगह-जगह कार्यकर्ताओं एवम आम जनमानस द्वारा स्वागत किया गया। रथुआ,पुरैना,महदहा,सलेमपुर,नवलपुर चौराहा,सहजौर होते हुए लार, चनुकी, मेहरौना होते हुए समता निवास पर भव्य स्वागत हुआ। उक्त जन आशीर्वाद कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पं0 गिरीशचंद्र तिवारी,जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, राजेश मिश्रा, बलबीर सिंह दादा, अमित सिंह बबलू, दुर्गेश पाण्डेय, अभय तिवारी, राहुल सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, अशोक कुशवाहा, सन्तोष पटेल,राजेश शाह, अभिषेक जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष अमरदत्त यादव, अभय सिंह विशेन, अजय दूबे वत्स, कन्हैया लाल जायसवाल,संदीप सिंह विशेन, अशोक प्रजापति,प्रकाश पाण्डेय सलटू आदि मौजूद रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story