×

Deoria Crime: सपा के जिला सचिव पर जानलेवा हमला, कार से कुचलने का प्रयास

Deoria News: समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पर पुरानी रंजिश मे कार सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। कार से ठोकर मार कर नीचे गिरा दिया, फिर गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया।

Shailesh Kumar Mishra
Published on: 14 March 2024 3:09 PM GMT
Deoria News
X

Deoria News (Pic:Newstrack)

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पर पुरानी रंजिश मे कार सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। कार से ठोकर मार कर नीचे गिरा दिया, फिर गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। राहगीरों के शोर मचाने पर बाइक में ठोकर मार कर फरार हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जिला सचिव को अस्पताल मे भर्ती कराया। आपको बता दे कि जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी सपा जिला सचिव मुन्ना यादव बृहस्पतिवार की सुबह जिला मुख्यालय जा रहे थे। अभी वह देवरिया कसया मार्ग के पुरुषोत्तमपुर चौराहे से आगे पहुंचे थे कि पीछे से ओवरटेक कर एक कार चालक ने बगल से ठोकर मार दिया।

वाहन से कुचलने का प्रयास

ठोकर लगते ही मुन्ना यादव सड़क पर गिर पड़े। ठोकर मारने वाले आगे जाकर फिर दोबारा कार को मोड़ लिए। आसपास के लोगों का कहना था कि कार चालक ने दोबारा मुन्ना यादव पर वाहन चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर चालक फिर से बाइक में ठोकर मार कर कसया की ओर भाग निकला। राहगीरों का कहना था कि घटनास्थल पर फायरिंग की आवाज भी सुनी गई। फायरिंग की बात सुनते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई। घटना के लगभग 15 मिनट बाद दरोगा अश्वनी सिंह एक दर्जन पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

जिला अस्पताल में पुलिस ने कराया भर्ती

पुलिस कर्मियों ने अपनी जीप से मुन्ना यादव को सदर अस्पताल भर्ती कराया है। हालांकि मामले में घायल सपा नेता मुन्ना यादव का कहना है कि गुरुवार की सुबह उनके गांव में पूर्व प्रधान हीरा गोंड को कुछ लोगों ने मारपीट करके घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। इसी मामले में वह थाने पर गए थे। थाना अध्यक्ष से बात करके जिला मुख्यालय के लिए जा रहे थे। अभी वह पुरुषोत्तमपुर के निकट पहुंचे थे कि चार पहिया वाहन से पीछे ठोकर मार दिया। जिससे घायल हो गए। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने कहा कि घटना की जानकारी है। फायरिंग की बात गलत है। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story