×

Deoria News: नारी शक्ति बंदन अभियान का आयोजन, योगी के मंत्री बोले- महिलाएं अब अबला नहीं बल्कि हैं आत्मनिर्भर

Deoria News: महिला मोर्चा के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। चाय पर चर्चा के दौरान मुख्य अतिथि सदर सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी ने सभी का परिचय प्राप्त किया। किस प्रकार से महिलाओं को और मजबूती के साथ हर क्षेत्र में सशक्त किया जाए, विषय में चर्चा हुई।

Shailesh Kumar Mishra
Published on: 12 Feb 2024 12:48 PM GMT
Deoria News: नारी शक्ति बंदन अभियान का आयोजन, योगी के मंत्री बोले- महिलाएं अब अबला नहीं बल्कि हैं आत्मनिर्भर
X

Deoria News: देवरिया जिले में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत भाजपा की जिला महिला मोर्चा इकाई ने चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह तथा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह रहे।

महिला मोर्चा ने की चाय पर चर्चा

महिला मोर्चा के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। चाय पर चर्चा के दौरान मुख्य अतिथि सदर सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी ने सभी का परिचय प्राप्त किया। किस प्रकार से महिलाओं को और मजबूती के साथ हर क्षेत्र में सशक्त किया जाए, विषय में चर्चा हुई। इस पर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि नारी शक्ति को पांच प्रकार से सशक्त किया जा सकता है। इसमें लैंगिक समानता, गरीबी में कमी, लोकतांत्रिक शासन, संकट की रोकथाम और पर्यावरण और सतत् विकास में महिलाओं की भागीदारी शामिल है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और सरकार की लाभकारी योजनाओं को बताएं

भाजपा महिला के उत्थान और विकास पर दिया जोर

जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से महिलाओं के उत्थान और विकास पर सबसे ज्यादा जोर दिया है। सरकार ने सदन में महिला आरक्षण विधेयक पास कराकर हर क्षेत्र में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की है। अब महिलाएं कमजोर और अबला नहीं हैं, बल्कि वो आत्मनिर्भर हैं और हर क्षेत्र में अपने कौशल का लोहा मनवा रहीं हैं।

उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकती है और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती है। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना ही महिला सशक्तीकरण है। इसमें ऐसी ताकत है कि वह समाज और देश में बहुत कुछ बदल सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारती शर्मा ने किया

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारे महिला मोर्चा की बहने अपने कार्य के प्रति सजग हैं तथा घर घर जाकर पार्टी की नीतियों को बताने का कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा संचालन जिला महामंत्री प्रमोद शाही ने किया।

यह लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, महामंत्री श्रीनिवास मणि, सी पी सिंह, आराधना पांडे, अर्चना पांडे, निर्मला गौतम, मंडल अध्यक्ष रमेश वर्मा, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, अंकुर राय, डा राधेश्याम शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story