×

Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में बालिका का सोंदा ताल में मिला शव, दुपट्टे से गला घोंट हत्या की आशंका

Deoria News: देवरिया के सोंदा ताल में आज सुबह आठ वर्षीय बालिका का का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया, बालिका का उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Shailesh Kumar Mishra
Published on: 29 Feb 2024 10:53 AM GMT
X

संदिग्ध परिस्थितियों में बालिका का सोंदा ताल में मिला शव (घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी): Video- Newstrack

Deoria News: उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के सोंदा ताल में आज सुबह आठ वर्षीय बालिका का का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया, बालिका का उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली के वार्ड नं 15 सोन्दा, मोहल्ला बरवा गोरस्थान के भरत यादव की आठ वर्षीय लड़की सोना यादव कल दिन में करीब दो बजे के आस पास घर से बकरी चराने के लिए निकली थी। शाम होने के बाद भी घर नही आई तो परिजनों को अनहोनी कि आशंका शताने लगी परिजन उसे घर के आसपास खोजबीन किया लेकिन उसका पता नहीं चला। रात होने के कारण घरवाले वापस घर आग गए।

लड़की के गले में दुपट्टा लिपटा मिला

सुबह होने पर परिजन उसे एक बार फिर खोजने के लिए निकले तो आज सुबह 6 बजे सोन्दा ताल में लाश मिली जिसका गला उसी के दुपट्टे से कसा हुआ था। दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक ने किया घटना स्थल का किया निरिक्षण

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने घटना स्थल का निरिक्षण किया तथा पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि "कुछ महिलाओं से पूछताछ किया जा रहा है जो उसके साथ अंतिम समय में देखी गयी थीं। परिजनों के दिए गए तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।"

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story