TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Deoria News: बिस्तर से बच्चा गायब, बाजार से युवक को उठा ले गए दबंग, एक रात में दो अपहरण से सनसनी

Deoria News: एक बच्चा समेत दो लोगों के अपहरण के बाद लोगों में डर का माहौल का। SOG की टीम दोनों की तलाश कर रही है।

Network
Newstrack Network
Published on: 20 Sep 2024 6:56 AM GMT (Updated on: 20 Sep 2024 7:17 AM GMT)
Deoria News
X

Deoria News (Pic: Social Media)

Deoria News: यूपी के देवरिया से अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीती रात दो लोगों का अपहरण होने का मामला सामने आया है। इसमें एक पांच वर्षीय बच्चा भी शामिल है। मामला सुरौली थाना क्षेत्र के दो गांवों का है। दोनों मामलों की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपहरण किए गए दोनों की तलाश जारी है। मामले में पुलिस की टीम जांच कर रही है। बरामदगी के लिए एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) समेत कई टीमों को लगाया गया है। मौके पर पहुंचकर एएसपी के साथ कई अधिकारियों ने जानकारी ली।

बिस्तर से बच्चा गायब

जानकारी के मुताबिक जिले के फुलवरिया लच्छी के राजेंद्र राजभर का पांच वर्षीय बेटे का अपहरण हो गया। जानकारी के मुताबिक राजेंद्र अपने परिवार के साथ हरैया में बब्बन सिंह इंटर कॉलेज के सामने बालकिशुन राय के मकान में किराए पर रहते हैं। बीती रात राजेंद्र राजभर अपने परिवार के साथ किराए के मकान में सो रहे थे। रात के करीब दो बजे वह नींद से जागे। बीच रात बिस्तर पर उनका बेटा मौजूद नहीं था। राजेंद्र परेशान हो गए। बच्चे की तलाश की गई। मगर कहीं पता नहीं चल सका। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। सीओ आदित्य गौतम में अन्य अधिकारियों के साथ मामले की जानकारी ली। बच्चे की तलाश जारी है।

जबरन उठा ले गए लोग

दूसरा मामला सुरौली थाना क्षेत्र के कतरारी का है। यहां कमलावती देवी का बेटा अमन रात में सब्जी लेने गया था। उन्होंने बताया कि सब्जी लेने गए अमन को संतोष निषाद, नंदलाल निषाद व तीन अन्य लोग बोलेरो में जबरन बैठा ले गए। अपहरण करने के बाद जंगल में ले जाकर पिटाई का भी मामला सामने आया है। जंगल में ले जाकर उसको चाकू मारने का भी आरोप लगाया जा रहा है। इसकी जानकारी अमन ने वाट्सएप कर अपनी मां को जानकारी दी। हालांकि अब उसका फोन नहीं लग रहा है। मामले में सीओ ने बताया कि टीमें सर्च करने में लगी हैं। जल्द ही दोनों को ढूंढ लिया जाएगा।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story