×

Deoria News: सवाल पूछने पर भड़के सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, जानें पूरा मामला?

Deoria News: इसी बीच एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि शिवपाल यादव ने कहा है कि चुनाव में जो वोट नहीं देगा उससे हिसाब किया जाएगा। इस सवाल पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भड़क उठे। उन्होंने

Shailesh Kumar Mishra
Published on: 7 April 2024 9:19 AM GMT
Lok Sabha Election 2024
X

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Newstrack)

Deoria News: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल आज यानि रविवार को कृषक एक्सप्रेस से देवरिया पहुंचे, जहाँ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोेरदार स्वागत किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पत्रकारों के सवालों पर भड़क उठे। रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों ने उनसे पूछा कि अखिलेश यादव आज मुख्तार अंसारी के घर जा रहे हैं। नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव हमारे नेता हैं, वह जा सकते हैं।

इसी बीच एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि शिवपाल यादव ने कहा है कि चुनाव में जो वोट नहीं देगा उससे हिसाब किया जाएगा। इस सवाल पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भड़क उठे। उन्होंने उल्टे पत्रकार से ही सवाल कर दिया कि आप से कहा है क्या? बतायें किससे कहा है। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे सपा कांग्रेस गठबंधन एवं कई सीटों पर टिकट बदलने के बारे में भी सवाल पूछा। लेकिन नरेश उत्तम पटेल जवाब देने की बजाय नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि जो भाजपा को हराता है, समाजवादी पार्टी उसे टिकट देती है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, ह्रदयनारायण जायसावल, अशोक यादव समेत सैकड़ो सपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

सपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत मे नहीं पहुंचे कांग्रेसी

नरेश उत्तम के देवरिया रेलवे स्टेशन पर पहुँचने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। लेकिन, सपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत मे जनपद के कांग्रेसी कार्यकर्त्ता नहीं दिखाई दिए। वहीं ज़ब पत्रकारों ने सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से पूछा की गठबंधन के कार्यकर्ता नहीं आये। तो नाराज होते हुए कहा कि हम इंडिया गठबंधन के नेता हैं आप सभी को पहचानते नहीं है। वहीं, कांग्रेस के जनपद देवरिया के जिलाध्यक्ष रामजी गिरी ने कहा की हमारे नेता अखिलेश प्रताप सिंह से प्रदेश अध्यक्ष की मुलाक़ात हुई है। गौरतलब है की देवरिया सदर लोकसभा सीट इण्डिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के खाते में गयी है। यहां से कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story