×

कंपनी में हुआ घाटा तो फैमिली को खिलाया प्वॉइजन, खुद लगा ली फांसी

Admin
Published on: 30 April 2016 8:30 AM GMT
कंपनी में हुआ घाटा तो फैमिली को खिलाया प्वॉइजन, खुद लगा ली फांसी
X

मथुराः थाना हाईवें क्षेत्र के श्रीजी गार्डन में एक बिजनेसमैन ने पूरे परिवार को प्वॉइजन खिला दिया और खुद फांसी लगा ली। कंपनी में घाटा होने के कारण वह काफी परेशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

क्या था मामला?

अशोक प्रताप सिंह अपने परिवार सहित गोर्वधन रोड स्थित श्रीजी गार्डन में रहते थे।

-उन्होंने एक कंपनी खोल रखी थी जिसमें उन्हें घाटा हुआ था।

-वह अपनी इकलौती पुत्री के भविष्य को लेकर परेशान चल रहें थे।

यह भी पढ़ें...MLA के साले की मौत का खुला राज, जेल में जहर से गई जान

-शुक्रवार को उन्होंने पत्नी नीता सिंह और बेटी आस्था को प्वॉइजन खिला दिया।

-उसके बाद खुद को फांसी लगा ली।

-घटना से पहले अशोक ने भाई को मैसेज कर दिया था।

-मैसेज पढ़ते ही भाई उनके घर पहुंचा, लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी।

-सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें...मोहब्बत बनी जान की दुश्मन, 4 साल तक रहा साथ, अब पिलाया जहर

Admin

Admin

Next Story