×

UP News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गिनाई स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियां, कर्मचारियों व पेंशनर्स को मिला कैशलेस इलाज

UP News: स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा के अस्पतालों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु धनराशि बजट में प्राविधानित कर दी गयी है।

Shashwat Mishra
Published on: 7 July 2022 8:53 AM GMT
Deputy CM Brajesh Pathak
X

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ((Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack) 

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak ) ने गुरुवार को लोकभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस (press conference) कर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (Medical Health and Family Welfare Department) की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने अपने 100 दिनों के कार्य का हिसाब देते हुए बताया कि राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिये कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शुभारम्भ हुआ। साथ ही, अलग-अलग जनपदों में चार सीएचसी और नौ पीएचसी बनकर तैयार हो गए।

DCM ब्रजेश पाठक ने गिनाई 100 दिनों में किये कार्यों की उपलब्धियां

1. उत्तर प्रदेश में एनसीडीसी (नेशनल सेन्टर फार डिजीज कन्ट्रोल) की उत्तर प्रदेश शाखा हेतु जनपद लखनऊ में ग्राम जैती खेड़ा, सरोजनी नगर तहसील में 2.5 एकड़ भूमि मंत्री परिषद के अनुमोदनोपरान्त भूमि चिन्हित कर एवं हस्तगत कर दी गयी है।

2. राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिये कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शुभारम्भ। हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा, आयुष्मान भारत योजना के साफ्टवेयर से सम्बद्धीकरण सम्बन्धित चिकित्सालयों को क्लेम भुगतान हेतु व्यवस्था पूर्ण हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा के अस्पतालों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु धनराशि बजट में प्राविधानित कर दी गयी है।

3. 108 एम्बुलेंस सेवा में 812 नई एम्बुलेंस उपलब्ध कराना ( प्रतिस्थापन) - यू०पी० मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन द्वारा एम्बुलेंस क्रय का कार्य पूर्ण। एम्बुलेंस को संचालक मेसर्स जी.वी.के. को हस्तगत करा दिया गया है।

4. उच्च जोखिम समूह (High Risk Group) को एचआईवी रोकथाम हेतु सेवाओं की उपलब्धता – उच्च जोखिम समूह को एच.आई.वी. रोकथाम हेतु उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में 06 जनपद क्रमशः प्रयागराज, सोनभद्र, गाजियाबाद, वाराणसी, गौतमबुद्धनगर, एवं आजमगढ़ में एन.जी.ओ. का चयन पूर्ण कर लिया गया है। चयनित संस्थाओं के साथ सक्षम स्तर से अनुमोदनोंपरान्त वित्तीय वर्ष 2022-23 में कार्य किये जाने हेतु अनुबन्ध की कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी है। चयनित संस्थाओं के संचालन में रू0 1,19,93,926 /- (एक करोड़ उन्नीस लाख त्रिनान्वे हजार नौ सौ छब्बीस) की धनराशि का व्यय आएगा।

5. चिकित्सालयों व स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए उपयुक्त भूमि की व्यवस्था हेतु आवश्यकता होने पर भूखण्ड क्रय करने की नीति का निर्धारण इसके लिए मंत्री - परिषद के समक्ष प्रस्ताव लाकर वर्तमान नीति में संशोधन पूर्ण करा दिया गया है। शासनादेश 17.06.2022 को जारी।

6. 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, जयसिंहपुर, सुल्तानपुर का भवन निर्माण कार्य पूर्ण।

7. 21 नये एचआईवी एकीकृत परामर्श एवं जाँच केन्द्र (ICTC) की स्थापना - 06 केन्द्र (ICTC) की स्थापना का कार्य पूर्ण। शेष की प्रक्रिया अंतिम चरण में।

8.04 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (बांदा, गोरखपुर, हरदोई एवं लखनऊ ) एवं 09 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (देवरिया, सीतापुर, लखीमपुर खीरी आदि) का लोकार्पण।

03 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण कार्य पूर्ण। पिपरौली, गोरखपुर में चिकित्सा अधिकारियों के आवास का कार्य प्रगति पर।

08 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण कार्य पूर्ण झांझर, बुलन्दशहर के विद्युत संयोजन का कार्य प्रक्रियाधीन ।

9. देवगांव, अयोध्या स्थित 50 शैय्या अस्पताल का लोकापर्ण-राजकीय निर्माण निगम द्वारा समस्त भवनों में विद्युत एवं सेनेटरी फिटिंग्स का कार्य प्रगति पर। नाली एवं सड़क का कार्य किया जाना है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story