Lucknow News: मंत्री ब्रजेश पाठक ने किया लोहिया अस्पताल का निरीक्षण, ज़मीन में बैठ कर सुनी लोगों की समस्या

Lucknow: यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज डॉ० राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंचे।

Ashutosh Tripathi
Report Ashutosh TripathiPublished By Deepak Kumar
Published on: 12 May 2022 9:12 AM GMT (Updated on: 12 May 2022 2:33 PM GMT)
Lucknow News In Hindi
X

Lucknow News: मंत्री ब्रजेश पाठक ने किया लोहिया अस्पताल का निरीक्षण।

Lucknow: लखनऊ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक निरीक्षण का दौर ताबड़तोड़ जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को ब्रजेश पाठक लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करने पहुँचे। अस्पताल में पहुँच कर सबसे ब्रजेश पाठक निदेशक सोनिया नित्यानंद के कार्यालय में पहुँचे और कई मुद्दों पर उनसे बातचीत की साथ ही उन्हें निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीज़ों की सभी समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाये।

ज़मीन पर बैठ कर सुनी समस्या

कार्यालय से बाहर निकलने के बाद उन्होंने लोहिया अस्पताल परिसर का भ्रमण किया और ओपीडी विभाग पहुँचे, वहाँ ज़मीन पर बैठी एक महिला से बातचीत करने लगे। महिला की आवाज़ ना सुनाई देने पर वह ज़मीन पर बैठ गये और महिला की समस्या सुनने लगे।


समस्या सुनने के बाद उन्होंने अधिकारियों महिला की समस्या को हल करने के लिए निर्देशित किया। वहीं पास में बैठी एक और महिला जोकि गर्मी से बेहाल थी, ब्रजेश पाठक उनके पास पहुँचे और उनको पास पड़े पंखे से हवा करने लगे।


कैंटीन का किया निरीक्षण

परिसर से निकलते वक्त ब्रजेश पाठक ने परिसर में बनी कैंटीन का भी निरीक्षण किया और खाने की क्वॉलिटी जाँची। खाना लेने आए तीमारदारों को उन्होंने खाना भी वितरित किया।


देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story