UP News: "इतनी कड़ी सजा देंगे कि उनकी आने वाली पुश्तें भी याद रखेंगी" अयोध्या रेप मामले पर बोले ब्रजेश पाठक

UP News: अयोध्या रेप मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने नया बयान देकर मामले में और तुल पकड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बलात्कार मामले के दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि...

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 4 Aug 2024 1:46 PM GMT (Updated on: 4 Aug 2024 2:29 PM GMT)
Deputy CM, Brajesh Pathak
X

Deputy CM Brajesh Pathak (Pic: Social Media)

Ayodhya Rape Case: अयोध्या के बालात्कार मामले में सत्ता पक्ष आरोपियों को बख्शने के मुड में नहीं है। सरकार आरोपियों पर लगातार कार्रवाई पर कार्रवाई किए जा रही है। अब इस मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने नया बयान देकर मामले में और तुल पकड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बलात्कार मामले के दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि उनकी आने वाली 'पुश्तें' भी याद रखेंगी। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) द्वारा पीड़िता का डीएनए (DNA) और नार्को टेस्ट (NARCO Test) कराने की मांग पर निशाना साधाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सपा के डीएनए में गुंडई और अराजकता है, हत्यारों और बलात्कारियों को संरक्षण देना उसकी पुरानी आदत रही है।

सपा का हत्यारों और बलात्कारियों को संरक्षण देना पुरानी आदत - डिप्टी सीएम

यह बात डिप्टी सीएम ने बलिया जिले के बांसडीह में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से कही। उन्होंने सपा द्वारा अयोध्या के बलात्कार मामले (Ayodhya Rape Case) में डीएनए और नार्को टेस्ट की मांग पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि 'दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। उनकी आने वाली पुश्तें भी याद रखेंगी इतनी कड़ी सजा मिलेगी।' आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सपा का हत्यारों और बलात्कारियों को संरक्षण देना पुरानी आदत रही है। उन्हें जब-जब ताकत मिलती है वह गुंडों और माफियाओं के साथ एकजुट हो जाते है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और उनके लोग अपराधियों के बल पर सरकार बनाने के जुगत में रहे है, जो कभी सफल नहीं होगा।' ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार पीड़िता के साथ खड़ी है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

सपा को भुगतने पड़ेंगे इसके नतीजे - ब्रजेश पाठक

ब्रजेश पाठक ने सपा पर आरोप लगाया कि यूपी में लोकसभा चुनाव के बाद ये लोग भोली-भाली जनता पर कहर बरपाने का काम कर रहे हैं। सपा को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे। इस मामले में पुलिस ने 30 जुलाई को अयोध्या जिले के भदरसा में बेकरी चलाने वाले मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्त में लिया था। पुलिस के अनुसार, मोइद खान और राजू खान दो महीने पहले लड़की से रेप किया था और इस पुरे कृत्य का वीडियो बनाकर रिकॉर्ड भी किया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब चिकित्सा जांच में लड़की के गर्भवती पायी गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया है कि खान सपा पार्टी का सदस्य है और फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) की टीम का हिस्सा है।

सीएम योगी ने लगाया था ये आरोप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने पिछले बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा था, 'यह अयोध्या का मामला है। मोइद खान सपा से हैं और अयोध्या के सांसद की टीम के सदस्य हैं। उन्हें 12 साल की बच्ची के बलात्कार में शामिल पाया गया है। सपा ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।' वहीं सीएम की रूख के बाद अयोध्या जिला प्रशासन ने शनिवार को मोइद खान की बेकरी पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया था।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story