×

दिनेश शर्मा ने दी मायावती-डिंपल को जन्मदिन की बधाई, सपा-बसपा-कांग्रेस तीनों पर बरसे

उन्होंने गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा-बसपा गठबंधन का मूल कारण सत्ता मोह है। पहले भी दो लड़कों का गठबंधन हुआ था। विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था

Shivakant Shukla
Published on: 15 Jan 2019 12:58 PM GMT
दिनेश शर्मा ने दी मायावती-डिंपल को जन्मदिन की बधाई, सपा-बसपा-कांग्रेस तीनों पर बरसे
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने आज बयान जारी करते हुए मायावती और डिंपल यादव को जन्मदिन की बधाई दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मायावती ने कई तरह के आरोप लगाए हैं, उनके सभी आरोप निराधार हैं।

ये भी पढ़ें— सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में BJP के ‘रथ यात्रा’ को दिया झटका

उन्होंने गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा-बसपा गठबंधन का मूल कारण सत्ता मोह है। पहले भी दो लड़कों का गठबंधन हुआ था। विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था|

ये भी पढ़ें— सपा-बसपा ने कार्यकर्ताओं ने 63 किलो का केट काटकर मनाया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

आगे दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन हुआ,कार्यकर्ताओं का गठबंधन नही हुआ है। कार्यकर्ताओं का गठबंधन कभी नही हो सकता है। गठबंधन के साथ कांग्रेस भी है। सपा-बसपा-कांग्रेस तीनों एक हैं। बीजेपी को कमज़ोर करने के लिय कांग्रेस अलग है|

ये भी पढ़ें— शादी समारोहों में हुक्का बार का लाइसेंस नहीं

जुमे की नमाज पर सवाल उठाए गए

सड़कों पर नमाज पर सरकारी मशीनरी दिख रही है। लेकिन मायावती को सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं दिख रहा है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story