Firozabad: अब सरकार से डरेंगे अपराधी, डिप्टी सीएम बोले- किसी ने किसी की जमीन पर कब्जा किया तो खैर नहीं

Firozabad News Today: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज फिरोजाबाद में मेजर ध्यानचंद ग्रामीण स्टेडियम का उद्घाटन किया।

Brajesh Rathore
Report Brajesh RathorePublished By Shreya
Published on: 11 May 2022 1:37 PM GMT (Updated on: 11 May 2022 1:43 PM GMT)
Keshav Prasad Maurya
X

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (फोटो साभार- ट्विटर)

Firozabad News Today: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले (Firozabad) के शिकोहाबाद ब्लॉक (Shikohabad Block) के उबटी गांव (Ubti Gaon) में मेजर ध्यानचंद ग्रामीण स्टेडियम (Major Dhyanchand Rural Stadium) का आज उद्घाटन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने किया। इस अवसर पर उन्होंने स्टेडियम में मौजूद शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाई गई मशीन को चला कर देखा।

उन्होंने मौजूद ग्रामीणों खासकर युवाओं से कहा कि वे स्टेडियम को अपने कैरियर बनाने के लिए सदुपयोग करें। इस दौरान स्टेडियम में आयोजित 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रशिस्त पत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया।

39.94 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ है स्टेडियम

बता दें मेजर ध्यानचंद्र ग्रामीण स्टेडियम 39.94 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। इसका उप मुख्यमंत्री ने लोकापर्ण कर ग्रामीण युवाओं को समर्पित कर दिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि यहां के युवा देश, प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर अपना नाम और स्टेडियम का नाम रोशन करें, ऐसी मेरी शुभकामनायें हैं।

उन्होंने कहा कि स्टेडियम की लागत 40 लाख रुपये है। इतनी बड़ी लागत का कैसे सदुपयोग किया जाए। अगर देश का कोई खिलाड़ी देश, प्रदेश के लिए मैडल जीत कर लाता है। तो उस जिला और प्रदेश के लोग खुशी से झूम उठते हैं। उस पर प्रदेश सरकार और जनता उस पर पैसे लुटाते हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि बंबे में पानी है और अनेक छोटे बच्चे उसमें नहा रहे हैं। मैं भी ग्रामीण परिवेश से हूं। इस लिए भलीभांति आपलोगों की समस्या को जानता हूं पीएम ने भी नारा दिया था स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत को बढ़ावा देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पैले किसी को सुगर हो जाता था, तो पता भी नहीं चलता था, लेकिन आज सुगर हो जाती है तो डॉक्टर उसे टहलने की कहते हैं।

इस अवसर पर संसाद डॉ. चंद्रसेन जादौंन, हरिओम यादव, सदर विधायक मनीष असीजा, प्रेमपाल धनगर, महापौर नूतन राठौर, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव, डॉ. पीएस राना,सतीश यादव, विशाल गुप्ता, धनीराम, ब्रजेश बाजा,गोपाल आर्य ,सहित बड़ी संख्या में भाजपा के महामंत्री मौजूद रहे।

अपराधियों की खैर नहीं

इस दौरान समारोह में एकत्रित जनता को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार आपकी, गरीबों, मजदूरों की है। इस लिए मेरा कहना है कि गरीबों का हक बिना भेदभाव और भ्रष्टाचार के उस तक पहुंच जाए। देश एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। महिलाओं और मता बहिनों के सशक्तीकरण की सरकार है। सरकार समूहों के माध्यम से अनेकानेक काम करते हैं। जो माता- बहिनों के पास कोई आय का श्रोत नहीं होता है। उनके लिए सरकार समूह बना रही हैं। अभी जो समूह हैं वह 6 लाख के आसपास हैं। अभी 10 लाख समूह और बनाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकती है। जो महिलाओं के समूहों ने कार्य किया है, वह प्रथम स्थान पर आये हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में हमारी सरकारों ने निःशुल्क गरीब तक राशन पहुंचाने का काम किया है। शिकायतें मिली हैं कि गरीबों को राशन नहीं मिल पा रहा है अथवा कम मिल रहा है। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि सभी सचेत हो जाएं। जो भी व्यक्ति, अधिकारी, राशन डीलर अथवा अन्य कोई गड़बड़ी करेगा, उसे बख्शा नहीं जायेगा। हमारी सरकार ने ग्रामीणों के कल्याण के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चालू की हैं।

उन्होंने अधिकारियों से भी कहा कि उन्हें फ्लैक्स लगाने की जरूरत नहीं है। स्टेडियम की चाहरदीवारी पर योजनाओं को पेंडिंग के जरिये पेंट की जाएं। अगर कोई गड़बड़ी करता है तो उसकी सूचना दें। गुंडे-माफिया ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। आप लोग डरें नहीं। इस तरह के लोगों की शिकायत करें। सरकार हर समय आपके पहरेदार के रूप में खड़ी है। अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा अब अपराधियों की खैर नहीं किसी अपराधी ने किसी की जमीन पर कब्जा किया तो खैर नहीं। अब जनता नहीं, अपराधी डरेंगे। लोग शिकायत को डरते हैं बिना नाम के शिकायत कर निष्पक्ष जांच होगी और कार्यवाही होगी। जिले का अच्छा विकास होगा। विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं होगी। महिलाओं के समूह अच्छा कार्य कर रहे हैं, महिलाओं को आगे बढ़ाने को समूह बढ़ाने होंगे।

अधिकारियों के छूटे पसीने

फिरोजाबाद पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फिल्म नायक के हीरो के अंदाज में दिखे। उपमुख्यमंत्री के आगमन से अधिकारियों में खौफ देखने को मिला। वहीं, दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री को अपने पास देख ग्रामीण स्कूली बच्चे गद गद दिखे।

बता दें फिरोजाबाद के शिकोहाबाद ब्लॉक के गांव डाहिनी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे, जहां उन्होंने पहले प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और विद्यालय स्कूली बच्चों से सीधा संवाद किया। पढ़ाई में गड़बड़ी होने पर बीएसए को तलब किया और जमकर लताड़ लगाई। इसके बाद डिप्टी सीएम रसोई पर कार्य करने वाली महिलाओं और सफाई कर्मचारी महिलाओं से बात की और उनकी समस्याओं को सुनकर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

फिर उपमुख्यमंत्री गांव में निकल गए। अधिकारी पीछे रह गांव गांव में गाड़ी से उतर कर महिलाओं से बातचीत की ओर राशन डीलर की शिकायत पर ग्रामीणों से चर्चा की ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से सुना। फिर डीलर के घर पहुंचे, डीलर से बात की। डीएम जिलापूर्ति निरीक्षक को तलब कर कार्यवाही का आदेश दिया।

(फोटो- न्यूजट्रैक)

मंडी समिति में भी उपमुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और कम खरीद पर जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने गांव चितावली में सचिवालय का निरीक्षण कर साठ साल पुराने सचिवालय को देखा। गांव बासुदेवमयी में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम में भाग लिया। पांच नौनिहालों का मुहवोर किया गया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story