×

Dev Deepawali 2022: वाराणसी देव दीपावली पर टूटा फुट ओवर ब्रिज, एक दर्जन लोग पुल से गिरे

Dev Deepawali 2022: घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। कई घायल अभी भर्ती हैं। इसके साथ ही फुटओवर ब्रिज पर लोगों का आवागमन बंद करा दिया गया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 8 Nov 2022 3:38 AM GMT
Dev deepawali 2022
X

देव दीपावली पर टूटा फुट ओवर ब्रिज (फोटो: सोशल मीडिया )

Dev Deepawali 2022: देव दीपावली के मौके पर वाराणसी में कल रात एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें मालवीय पुल से काशी रेलवे स्टेशन मार्ग को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज की रेलिंग टूट गई और भीड़ के अत्यधिक भीड़ के कारण दर्जन भर से अधिक लोग नीचे गिर कर घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही आनन फानन में पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए और तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल सहित आसपास के निजी चिकित्सालयों में भिजवाया। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। कई घायल अभी भर्ती हैं। इसके साथ ही फुटओवर ब्रिज पर लोगों का आवागमन बंद करा दिया गया है। घायलों में अधिकांश मुगलसराय, पड़ाव, डोमरी, सेमरा और सूजाबाद क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक घायलों की संख्या काफी अधिक है।

जानकारी के मुताबिक देव दीपावली पर घाट पर घूमने वालों की भीड़ बढ़ती चली गई। जिसे समय रहते कंट्रोल नहीं किया जा सका। इसके चलते पड़ाव की ओर से पैदल आने वाले मालवीय पुल के फुटओवर ब्रिज से गुजर रहे थे। रात करीब आठ बजे काशी रेलवे स्टेशन की ओर उतरने वाली रेलिंग भीड़ का लोड नहीं झेल पाई और टूट गई जिसके कारण दर्जन भर से अधिक लोग नीचे जमीन पर गिर गए।

देव दीपावली को काफी भव्य तरीके से मनाया

कोरोना काल के दो साल बाद इस बार देव दीपावली को काफी भव्य तरीके से मनाया गया। इसी वजह से घाटों की छटा देखने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। जिसमें वाराणसी के लोग तो थे ही साथ ही देव दीपावली देखने में देश भर से आए श्रद्धालु भी शामिल थे। प्रशासनिक स्तर पर काफी मजबूत व्यवस्था की गई थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story