×

दीपावली: 8 लाख दीयों से जगमग होंगे गंगा घाट, नावों को भी दिया जाएगा नया लुक

देव दीपावली पर बनारस के घाटों की रौनक देखते ही बनती है। इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में सैलानी बनारस पहुंचते हैं।

Aditya Mishra
Published on: 24 Oct 2019 9:23 AM GMT
दीपावली: 8 लाख दीयों से जगमग होंगे गंगा घाट, नावों को भी दिया जाएगा नया लुक
X

वाराणसी: देव दीपावली पर बनारस के घाटों की रौनक देखते ही बनती है। इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में सैलानी बनारस पहुंचते हैं।

लिहाजा स्थानीय जिला प्रशासन ने देव दीपावली के लिए खास तैयारी कर रखी है। इस बार देव दीपावली पर 8 लाख दीयों से गंगा घाटों को जगमग करने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें...वाराणसी में शाह बोले- अब वक्त आ गया है कि इतिहास की दोबारा समीक्षा की जाए

संस्थाओं को दिए जाएंगे दीये

देव दीपावली से 2-3 दिन पहले ही दीयो, बाती व तेल का घाटवार विभिन्न संस्थाओं को वितरण कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अस्सी व राजघाट पर दीपक जलने के समय आमजन की देव दीपावली में सहभागिता हेतु उसे निशुल्क तेल भरकर दीपक उपलब्ध होगा। जिसे वह घाट पर जला सकेगा।

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने देव दीपावली के विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया कि समय से पूर्व कार्य पूर्ण कर लें।

कमिश्नर ने कहा कि बाहर से आने वाला पर्यटक, श्रद्धालु जब अपने हाथ से गंगा घाट पर देव दीपावली में दीपक जलाकर रखेगा तो अच्छी अनुभूति व संदेश लेकर जाएगा।

नावों को दिया जाएगा नया लुक

देव दीपावली पर इस बार न सिर्फ घाट जगमग होंगे बल्कि नावों को भी नया लुक देने की तैयारी चल रही है। इसके तहत रात में नावों पर विशेष लाइटिंग करने पर विचार किया जा रहा है।

सबसे अच्छी नाव सजाने वाले नाविक को पुरस्कार भी दिया जाएगा। दरअसल देव दीपावली की असली छटा नाव पर बैठ कर ही देखी और महसूस की जा सकती है।

स्थानीय प्रशासन घाटों की सफाई और अन्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, विकास प्राधिकरण को युद्धस्तर पर कार्य करने का आदेश दिया है।

इसके तहत घाटों को जाने वाली सड़कों, होटलों के मार्ग, एयरपोर्ट, रेलवे को जाने वाली सड़के दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया है। घाटों पर सिल्ट सफाई हेतु 67 पंप लगा दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें...वाराणसी: जलकल विभाग के ठेकेदार ने आखिर क्यों खाया जहर? यहां जानें

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story