×

शहीदों के नाम होगी इस बार देव दीपावली, परिवारों को मिलेगा भागीरथ शौर्य सम्मान

इस बार देव दीपावली शहीदों को समर्पित होगी। यह देव दीपावली देश की सीमा और देश के भीतर दोनों जगह प्राण न्यौछावर करने वालों के नाम होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां गंगा का पूजन कर शहीदों के नाम दीप दान किया जाएगा।

zafar
Published on: 12 Nov 2016 3:12 PM GMT
शहीदों के नाम होगी इस बार देव दीपावली, परिवारों को मिलेगा भागीरथ शौर्य सम्मान
X

खास है यह देव दीपावली, शहीदों के परिवारों को मिलेगा भागीरथ शौर्य सम्मान

वाराणसी: देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में कार्तिक मास के अत में गंगा के तटों पर हर साल आयोजित होने वाली देव दीपावली का महोत्सव इस बार कुछ खास रंग समेटे होगा। यह देव दीपावली इस बार पूरी तरह देश की सुरक्षा करने वाले जवानों को समर्पित होगी। इस मौके पर शहीदों के परिजनों को भागीरथ शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

खास होगी छटा

-प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर देव दीपावली का आयोजन करने वाली गंगोत्री सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने कहा कि इस बार देव दीपावली शहीदों को समर्पित होगी।

-यह देव दीपावली देश की सीमा और देश के भीतर दोनों जगह प्राण न्यौछावर करने वालों के नाम होगी।

-कार्यक्रम का शुभारंभ मां गंगा का पूजन कर शहीदों के नाम दीप दान किया जाएगा।

-इसके बाद 21 बटुकों द्वारा विधिविधान पूर्वक 42 कन्याओं के माध्यम से पूजा करायी जाएगी।

-इसके अलावा, प्रसिद्ध दश्वाशमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा कराया जाने वाला देव दीपावली महोत्सव भी शहीदों को समर्पित होगा।

-गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशान्त मिश्रा ने बताया कि इंडिया गेट का प्रतीकात्मक रूवरूप बन कर शहीदों को नमन किया जाएगा।

-शहीदों के लिए कार्तिक माह के शुभारंभ में ही आकाशदीप जलाया जाता है। यह पूरे माह शहीदों के नाम से जलता है। इसका समापन भी देव दीपावली के दिन ही होगा।

सम्मानित होंगे शहीदों के परिवार

-देव दीपावली महोत्सव की संध्या बेला पर शहीदों के परिवार को भागीरथी शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

-इसके साथ ही उन्हें आर्थिक सहयोग राशि भी प्रदान की जाएगी।

-पुरी हमले में शहीद तीन जवानों के परिवारों को सम्मान देने के साथ ही लिस्ट बनाई जा रही है।

-सुरक्षा की दृष्टि से घाट पर 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

-कार्यक्रम का शुभारंभ रिद्धि सिद्धि स्वरूप 21 कन्याओं द्वारा मां गंगा की भव्य आरती से होगा।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

Next Story