×

वीडियो: कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर आज कानपुर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Shivakant Shukla
Published on: 23 Nov 2018 5:27 AM GMT
वीडियो: कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर आज कानपुर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
X

कानपुर: कार्तिक पूर्णिमा का पर्व आज देश भर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही गंगा स्नान के लिए सभी घाटों पर भीड़ दिखाई दे रही है। इस पर्व की कई धार्मिक मान्यतायें हैं। कहा जाता है कि आज के दिन गंगा स्नान से सभी पाप क्षय हो जाते हैं। आज के ही दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी का विवाह हुआ था।

ये भी पढ़ें— कार्तिक पूर्णिमा: काशी के घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़, लाखों लोगों ने लगाई गंगा में डुबकी

[playlist type="video" ids="290640"]

ये भी पढ़ें— काशी की जमीं पर दिखेगा ‘जन्नत’ का नजारा, CM भी बनेंगे इस खास पल के गवाह

धर्मशास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के ही दिन चातुर्मास से उठे भगवान विष्णु का माता लक्ष्मी के साथ पूजन किया जाता है। इस दिन दान पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। इसी क्रम में आज यूपी के कानपुर में गंगा स्नान के लिए सुबह से ही घाट पर स्नानार्थियों की बहुत भीड़ देखने को मिली।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story