×

नवरात्रि का दूसरा दिन: भक्तों ने किए मां के बह्मचारिणी रूप के दर्शन

Admin
Published on: 9 April 2016 3:25 AM GMT
नवरात्रि का दूसरा दिन: भक्तों ने किए मां के बह्मचारिणी रूप के दर्शन
X

वाराणसीः नवरात्रि के दूसरे दिन भी सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। शैलपुत्री के बाद मां के बह्मचारिणी रूप की पूजा की गई। भोले बाबा की नगरी काशी में भी चारों तरफ जय माता दी के जयकारे लग रहे हैं। गंगा किनारे बालाजी घाट पर मां बह्मचारिणी का एक प्राचीन मंदिर है। नवरात्रि पर इस मंदिर में लाखों भक्त मां के दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसी मान्यता है कि मां के इस रूप का दर्शन करने वालों को संतान सुख मिलता है। साथ ही वो भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं।

maa

मंंदिर के पुजारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि काशी के उत्तर दिशा में स्थित इस मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन दर्शन का खास महत्व है। पुराणों के अनुसार माँ ब्रह्मचारिणी ब्रह्मा जी की बेटी हैं। ब्रहम का अर्थ है तपस्या और ताप का आचरण करने वाली भगवती। इसी वजह से उन्हें ब्रह्मचारिणी कहा जाता है। नवरात्रि में मां के इस रूप का दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

Admin

Admin

Next Story