×

होली पर होने वाली घटनाओं में कमी आना अच्छी पुलिसिंग का संकेत

Rishi
Published on: 4 March 2018 12:10 PM GMT
होली पर होने वाली घटनाओं में कमी आना अच्छी पुलिसिंग का संकेत
X

आगरा : उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने आगरा में 8 जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक की। आगरा पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में आयोजित कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक में 8 जिलों के पुलिस कप्तान के अलावा एडीजी आईजी और एडिशनल एसपी भी मौजूद थे।

इस मौके पर डीजीपी ने बताया कि यह पहला मौका है जब डीजीपी बनने के बाद आगरा जोन में मैं अपने पुलिस के आला अफसरों से बातचीत करने आया हूं। डीजीपी ने बताया कि प्रदेश की पुलिस ने होली को सफलतापूर्वक संपन्न कराया है। जबकि होली पर पिछली साल 59 घटनाएं हुई और उससे पहले 97 घटनाएं हुई। इस बार केवल 14 घटनाएं हुई। 14 घटनाओं पर पुलिस बेहद सतर्क थी।

डीजीपी ने पुलिस की तारीफ करते हुए कहा, कानून व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है। 10 महीनों में प्रदेश की पुलिस ने अपराधियों पर प्रहार और कुठाराघात किया है।

उन्होंने कहा आगरा जोन में भी स्थिति बेहतर हुई है। 1321 मामलों में पुलिस और अपराधियों का आमना सामना हुआ। 3089 अपराधी अरेस्ट किए गए। जिनमें 50% नगद पुरस्कार अपराधी अरेस्ट हुए। पुलिस से आमने सामने के दौरान गोली चलाने वाले अपराधियों से आत्मरक्षार्थ पुलिस ने 43 अपराधी मार गिराए। 43 अपराधियों में एक अपराधी एक लाख का इनामी और बाकी 50 50 हजार के नाम थे। 5409 अपराधी जमानत निरस्त करा कर न्यायालय में समर्पण कर गए। यह प्रदेश की पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।

डीजीपी ने कहा महिलाओं की सुरक्षा की चिंता करते हुए प्रदेश की पुलिस ने 3400 से ज्यादा मामलों में वैधानिक कार्यवाही की। यूपी हंड्रेड, एसटीएफ, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड और बेसिक पुलिसिंग में लगातार सुधार हो रहा है। गिरोह बंध अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 13624 मामलों में से 12654 मामलों में कार्यवाही की। 199 प्रकरणों में 94 करोड़ की संपत्ति को जप्त किया गया। 7000 से अधिक वाहनों की बरामदगी हुई।

डीजीपी उत्तर प्रदेश ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं कि अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाए। उनकी तस्वीर लगाई जाए और कोई भी अच्छी चीज जिससे जनता में विश्वास पैदा हो समाज में सुधार हो इसके लिए पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

ओमप्रकाश ने सिंह ने बताया कि प्रदेश पुलिस के पास हथियारों की कोई कमी नहीं है और अगर कमी होगी भी तो उसमें सुधार होगा। हम मनोबल को रखकर हम मनोबल को ऊंचा रख कर कदम रख रहे हैं।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story