×

धम्म चेतना यात्रा का समापन करेंगे अमित शाह, पिछड़े वोटों पर होगी नजर

धम्म चेतना यात्रा के द्वारा बौद्ध धर्म और दलितों और पिछड़ा वर्ग को उनका सम्मान दिलाने और उन्हें जागरूक करके के लिए की जा रही है। गुरुवार को इस मंच पर डॉ धम्म वीरियो व उनके साथ 110 बौद्ध भिक्षुओं को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

zafar
Published on: 13 Oct 2016 3:19 PM GMT
धम्म चेतना यात्रा का समापन करेंगे अमित शाह, पिछड़े वोटों पर होगी नजर
X

धम्म चेतना यात्रा का समापन करेंगे अमित शाह, भगवा रंग में रंग रहा है शहर

कानपुर: भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती पर पूरे प्रदेश में हर विधान सभा में धम्म यात्रा का आयोजन किया है। यह यात्रा 24 अप्रैल 2016 को सारनाथ से भदन्त डॉ धम्म वीरियो की देख रेख में शुरू की गई थी। लगभग 7 महीने चली इस धम्म यात्रा का समापन शुक्रवार को कानपुर में अमित शाह द्वारा किया जाएगा। कानपुर के बृजेन्द्र स्वरुप पार्क में इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

धम्म यात्रा के बहाने

-धम्म चेतना यात्रा के द्वारा बौद्ध धर्म, दलितों और पिछड़ा वर्ग को उनका सम्मान दिलाने और उन्हें जागरूक करने के लिए की जा रही है।

-शुक्रवार को इस मंच पर डॉ धम्म वीरियो व उनके साथ 110 बौद्ध भिक्षुओं को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

-अमित शाह 10 बजे कानपुर आएंगे और 11 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

-इस यात्रा के समापन के लिए कानपुर को चुना गया है। इससे पहले यात्रा के समापन का कार्यक्रम लखनऊ में होना था।

-जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा मेट्रो के शिलान्यास का क्रेडिट सपा ले गई है।

-बीजेपी को यह चिंता सताने लगी है कि सपा का कानपुर में जनाधार बढ़ रहा है।

-बीजेपी ने उसी मैदान और उसी मंच पर धम्म यात्रा के समापन का कार्यक्रम रखा है, जहां से सपा ने क्रेडिट लिया था।

जोरदार तैयारियां

-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

-पूरे शहर को बैनर और होर्डिंग से सजाया गया है। इसके साथ ही उनके लिए एक भव्य मंच तैयार किया गया है।

-इस कार्यक्रम में लगभग 25 हजार कार्यकर्ताओं और आम जनता के आने की उम्मीद है।

-कार्यक्रताओ के लिए एक भव्य और विशाल पंडाल बनाया गया है। इनके लिए पार्टी की तरफ से लंच पैकेट की व्यवस्था की गई है।

-अमित शाह का पंडाल पूरा कार्यक्रम स्थल भगवा रंग में रंगा होगा।

-बीजेपी को उम्मीद है कि इस धम्म चेतना यात्रा से बड़ी संख्या में दलित और अति पिछड़ा वर्ग उसके साथ जुड़ेगा।

-पार्टी का दावा है कि यह वर्ग सपा, बसपा और कांग्रेस नीतियों से तंग है।

-यही लोग पूरे प्रदेश में बीजेपी को मजबूत करेगे, जिसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

धम्म चेतना यात्रा का समापन करेंगे अमित शाह, भगवा रंग में रंग रहा है शहर

धम्म चेतना यात्रा का समापन करेंगे अमित शाह, भगवा रंग में रंग रहा है शहर

धम्म चेतना यात्रा का समापन करेंगे अमित शाह, भगवा रंग में रंग रहा है शहर

धम्म चेतना यात्रा का समापन करेंगे अमित शाह, भगवा रंग में रंग रहा है शहर

zafar

zafar

Next Story