×

Lucknow: लखनऊ में मुस्लिम से हिंदू बने शख्स की कहानी, भाई-पिता पर लगाया पत्नी-बेटी की इज्जत से खेलने का आरोप

Lucknow News : सलीम का बड़ा भाई वसीम अकरम और पिता हनीफ हैदर उसकी पत्नी का रेप करने पर उतारू था। इतना ही नहीं सलीम की 11 साल की बेटी का भी रेप करने की धमकी देते थे।

Krishna Chaudhary
Published on: 3 Sep 2022 1:19 PM GMT
muslim turned hindu man complaint against his brother and father of raping his wife in lucknow
X

हिन्दू रीति रिवाज से शादी करता युगल 

Click the Play button to listen to article

Lucknow Dharm Parivartan News: अंतरधार्मिक विवाह (Interfaith Marriage) हमेशा ही एक संवेदनशील मुद्दा रहा है। अक्सर इसे लेकर दो संप्रदायों के बीच तनाव की खबरें आती रही हैं। ये कहानी राजधानी लखनऊ में रहने वाले सलीम हैदर उर्फ राजवीर सिंह की है। जिन्होंने साल 2006 में अपनी क्लासमेट पूनम सिंह से परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर कर ली थी। पूनम सिंह भी अपने प्यार और पति के लिए अपना धर्म छोड़कर ससुराल में रहने के लिए तैयार हो गईं।

लेकिन, इसके बावजूद उन्हें परिवार में उनके हिंदू होने को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। सलीम का बड़ा भाई वसीम अकरम और पिता हनीफ हैदर उसकी पत्नी का रेप करने पर उतारू था। इतना ही नहीं सलीम की 11 साल की बेटी का भी रेप करने की धमकी देते थे। इन सब चीजों से परेशान होकर सलीम ने राजधानी के बीबीडी थाने में अपने परिवार के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है।

गोमांस खाने के लिए किया मजबूर

सलीम हैदर के मुताबिक, उसका परिवार ही उसकी खुशियों को खत्म करने के पीछे लगा था। उसके बड़े भाई और पिता ने उसकी पत्नी पर खूब जुल्म ढ़ाए। सलीम बताता है कि पूनम से प्रेम विवाह करने के बाद वह लखनऊ के इंदिरा नगर में परिवार के साथ रहने लगा। परिवार वालों ने उसकी पत्नी का नाम पूनम से सामिया सिद्दीकी रख दिया। पूनम ने अपने पति और प्यार की खातिर इस्लाम कुबूल कर लिया था। लेकिन, ससुर हनीफ हैदर और जेठ वसीम अकरम ने उसे असली मुसलमान मानने से इनकार कर दिया। दोनों उस पर गौ मांस का सेवन करने और पकाने का दबाव बनाने लगे। उनका कहना था कि बगैर गोमांस खाए इस्लाम में उसके लिए कोई जगह नहीं है।

ससुर ने की संबंध बनाने की कोशिश

पूनम उर्फ सामिया सिद्दीकी ने बताया कि उसके ससुर हनीफ हैदर और जेठ वसीम अकरम उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश करने लगे। उनका कहना था कि हिंदू लड़की के साथ ऐसा करने से हज करने पर शबाब मिलेगा। इतना ही नहीं, उसके जेठ वसीम अन्य मुस्लिम लोगों को भी घर बुलाने लगे और कहा कि जितने लोगों के साथ संबंध बनाती हो उतना शबाब मिलेगा।

सलीम ने राजवीर बनने का लिया फैसला, छोड़ा घर

अपनी पत्नी के साथ हो रही क्रूरता को देखते हुए आखिरकार एक दिन सलीम ने घर छोड़ने का फैसला लिया। सलीम ने न केवल घर छोड़ने का फैसला लिया बल्कि इस्लाम छोड़ने का भी निर्णय ले लिया। उसने अपना नाम बदलकर राजवीर सिंह कर लिया और पति-पत्नी दोनों हिंदू बनकर रहने लगे। उसने अखबार में धर्म परिवर्तन का विज्ञापन भी छपवा दिया। बकौल सलीम उर्फ राजवीर उसने ये निर्णय अपनी 11 वर्षीय बेटी के भविष्य को देखते हुए लिया। सलीम ने कहा कि उसके पिता और भाई ने हिंदू होने के कारण जैसा सलूक उसकी पत्नी के साथ किया, इसलिए अब वह खुद को मुसलमान नहीं कहलाना चाहता है।

दोनों को मिल रही धमकियां

पूनम ने बताया कि जब से उसके ससुरालवालों को पता चला है कि सलीम ने हिंदू धर्म अपना लिया है, तब से उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है। कभी माफिया मुख्तार अंसारी तो कभी किसी ने अन्य अपराधियों के नाम से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसलिए वह सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाना चाहती हैं। वहीं, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की दबिश के बाद से आरोपी वसीम अकरम फरार बताया जा रहा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story