×

ममता बनर्जी के 'मृत्यु कुंभ' विवादित बयान पर डिंपल यादव की प्रतिक्रिया आई सामने

Dimple Yadav Mamata Banerjee Mrityu Kumbh Mahakumbh 2025: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महाकुंभ 2025 के लिए 'मृत्यु कुंभ' टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Sakshi Singh
Written By Sakshi Singh
Published on: 18 Feb 2025 7:07 PM IST (Updated on: 18 Feb 2025 7:11 PM IST)
Dimple Yadav remarks on Mamata Banerjee Mrityu Kumbh Mahakumbh 2025 statement
X

Mamata Banerjee and Dimple Yadav

Dimple Yadav on Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महाकुंभ 2025 के लिए 'मृत्यु कुंभ' टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की घटनाएं हुईं, वे बहुत निंदनीय हैं। जिस तरह से प्रशासन ने इसे छिपाने की कोशिश की है, हम चाहते हैं कि सरकार वास्तविक मौतों का आंकड़ा बताए।

डिंपल यादव ने कहा कि जिन परिवारों को अपने रिश्तेदारों के शव नहीं मिले हैं, सरकार को उन्हें शव सौंपने चाहिए और वास्तविक मौतों का आंकड़ा बताना चाहिए। हम देखते हैं कि कई घटनाएं हो रही हैं, जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिजनों को उचित अनुग्रह राशि मिलनी चाहिए।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रयागराज महाकुंभ को विवादित बयान दिया है। उन्होंने मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर तंज कसते हुए कहा कि महाकुंभ अब मृत्यु कुंभ में बदल गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ में वीआईपी को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। लेकिन गरीबों के हितों को दरकिनार किया जा रहा है।

ममता बनर्जी ने और क्या कहा

महाकुंभ में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़, प्रयागराज संगम स्टेशन के बंद होने और सड़कों पर भयंकर जाम को लेकर विपक्ष ने योगी सरकार पर निशाना साधा। विपक्ष ने सरकार पर अव्यवस्था का आरोप लगाया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि महाकुंभ अब मृत्यु कुंभ में बदल चुका है। वीआईपी लोगों को तो सुविधाएं दी जा रही हैं। लेकिन आम जनमानस के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की गयी है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन को करने से पहले पूरी योजना बना लेनी चाहिए थी। उन्होंने यह भी कहा कि महाकुंभ में भगदड़ में हुई मौत के बाद शवों को बिना पोस्टमार्टम के लिए बंगाल भेज दिया गया था। वह कह देंगे कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से मौत हो गयी। जिससे उन्हें मृतक आश्रितों को मुआवजा नहीं देना पड़ेगा।



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story