×

उत्तर प्रदेश में यूपी की बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन होंगी - दिनेश शर्मा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आज मथुरा पहुंचे। हेलीपैड पर उतरने के बाद जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर दिनेश शर्मा का स्वागत किया वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में यूपी की बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन होंगी जिसके लिए समस्त तैयारियां कर ली गई हैं।

tiwarishalini
Published on: 3 Feb 2018 8:29 AM GMT
उत्तर प्रदेश में यूपी की बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन होंगी - दिनेश शर्मा
X

मथुरा: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आज मथुरा पहुंचे। हेलीपैड पर उतरने के बाद जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर दिनेश शर्मा का स्वागत किया वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में यूपी की बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन होंगी जिसके लिए समस्त तैयारियां कर ली गई हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि परीक्षाओं की तैयारी में लापरवाही बरतने और नकल माफियाओं से सांठगांठ होने के चलते हरदोई के जिला विद्यालय निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

- उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे एनकाउंटर के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस अपना काम कर रही है।

- सरकार की मंशा है कि अपराधी उत्तर प्रदेश से भागे और उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हो।

- पुलिस को यह अधिकार दिए गए हैं कि पुलिस किसी प्रकार से अपराधी को पनपने न दें और नागरिकों की रक्षा करें।

ग़ैरक़ानून काम करने का कोई अधिकार नहीं- दिनेश शर्मा

- उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि पुलिस को गैरकानूनी काम करने का कोई अधिकार नहीं है लेकिन अगर पुलिस जनता की रक्षा के लिए कोई काम कर रही है और अपराधी उसका सामना कर रहा है किसी अवैध तरीके से तो पुलिस को अपनी रक्षा में कुछ ना कुछ करना होगा।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story