×

डीनो मोरिया ने संवासिनियों से की मुलाकात, इन पर बनाएंगे डॉक्यूमेंट्री

By
Published on: 7 May 2016 7:37 PM GMT
डीनो मोरिया ने संवासिनियों से की मुलाकात, इन पर बनाएंगे डॉक्यूमेंट्री
X

वाराणसी : सुपर हीट फिल्म 'राज' के एक्टर डिनो मोरिया शनिवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे। उनके अचानक पहुंचने से संवासिनी सुधार गृह में रह रही संवासिनियों के खुशी का ठिकाना ना रहा। इस दौरान डिनो ने संवासिनियों के बच्चों के साथ जमकर मस्ती की।

डिनो मोरिया मे बच्चों के साभ मस्ती की। बच्चों के साथ मस्ती करते डीनो मोरिया

क्या कहा डिनो ने ?

-डिनो ने कहा कि उन्होंने पहली बार संवासिनी गृह को करीब से देखा है।

-डिनो इससे पहले लखनऊ के एक कार्यक्रम में शामिल हुए।

-जहां वे संवासिनियों से मिले और उनकी हौसला अफजाई की।

-इसी दौरान उनसे वाराणसी आने का आग्रह किया गया था जिसके लिए वो तैयार हो गए।

-डिनो ने बताया कि मुंबई में भी वे समाज से दूर कर दिए गए लोगों के लिए काम करते रहे हैं।

पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

-फिल्म स्टार डिनो मोरिया यहां के संवासिनियों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें प्रोत्साहित किया।

-उनका कहना था की पीएम मोदी देश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।

-उन्होंने मोदी के अभियान ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की भी तारीफ की।

-उन्होंने संवासिनियों को यह भी बताया कि वो मुंबई में रहते हुए भी उनके लिए कुछ ना कुछ जरूर करना चाहेंगे।

dino-morea2-newztrack

संवासिनियों पर बनाएंगे डॉक्यूमेंट्री

-वाराणसी के संवासिनी सुधार गृह में डिनो मोरिया ने यहां के हालात को देखते हुए कहा कि इसमें थोड़ी और सुधार की गुंजाइश है।

-वो मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

-उन्होंने कहा है कि वे काशी में संवासिनियों पर डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे।

-इससे लोग इनकी गुमनाम जिंदगियों के बारे में जान सके और इनकी मदद के लिए आगे आकर सहयोग कर सके।

Next Story