×

अपमान: गांधी भवन में देर रात लहराता रहा तिरंगा, मीडिया की वजह से मचा हड़कंप

Manali Rastogi
Published on: 20 Dec 2018 4:45 AM GMT
अपमान: गांधी भवन में देर रात लहराता रहा तिरंगा, मीडिया की वजह से मचा हड़कंप
X
अपमान: गांधी भवन में देर रात लहराता रहा तिरंगा, मीडिया की वजह से मचा हड़कंप

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया है। अपमान भी ऐसा कि रात साढ़े दस बजे तक झंडा लहराता रहा। खास बात ये है कि झंडे का रंग केसरिया होता है। लेकिन यहां लाल रंग का झंडा बना दिया। रात करीब साढ़े दस बजे कार्यक्रम के आयोजक मस्ती मे डूबे रहे और गांधी भवन पर झंडे का अपमान होता रहा। तभी मीडियाकर्मियों ने कैमरे देखकर हङकंप तो मचा और झंडे को उतारा भी गया लेकिन झंडे का अपमान करने वालो के खिलाफ पुलिस प्रशासन बचता नजर आया।

यह भी पढ़ें: सिर्फ माल्या ही नहीं इन सभी भगोड़ों को भारत लाने की तैयारी में है सरकार

दरअसल मामला थाना सदर बाजार के गांधी भवन का है। यहां रंग महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। इस कार्यक्रम मे शहर रंगकर्मी से लेकर अधिकारी भी शिरकत करते है। बताया जा रहा है कि ये कार्यक्रम पिछले तीन दिन से चल रहा है। और इस गांधी भवन की छत पर पीछले तीन दिन से राष्ट्रीय ध्वज लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें: अगुस्टा-वेस्टलैंड मामला: …तो क्या रक्षा मंत्री से ज्यादा फाइलों के बारे में जानता था मिशेल!

लेकिन उसको रात मे उतारा नही जाता है। ऐसे ही राष्ट्रीय ध्वज रात भर लहराता रहता है। ये अपमान सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज का ही नही बल्कि देश का अपमान है। इतना ही नहीं गांधी प्रतिमा पर कपङे का तिरंगा झंडा बधाकर लगाया था। झंडे मे एक रंग केसरिया होता है। लेकिन यहां तो आयोजकों ने केसरिया की जगह पर लाल रंग कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: मोदी के काशी दौरे से पहले गर्माया विश्वनाथ कॉरिडोर मामला, मलबे से मिले सैकड़ों शिवलिंग

खास बात ये है कि इस कार्यक्रम मे जिले के रंग कर्मियों से लेकर अधिकारी भी आते है लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नही जाता है। फिलहाल खबर मीडिया मे आने के बाद पुलिस प्रशासन से लेकर कार्यक्रम मे हङकंप मच गया। जबकि एडीएम ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के आदेश दिए थे।

यह भी पढ़ें: TET 2018: संशोधित परिणाम जारी होगा आज, कुछ और भी है खास

लेकिन पूरी रात बीत जाने के बाद भी राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालो के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज को उतारने के आदेश दिए गए है। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story