×

गर्लफ्रेंड को लेकर मजाक पर विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को मारी गोली

By
Published on: 13 May 2016 2:17 PM GMT
गर्लफ्रेंड को लेकर मजाक पर विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को मारी गोली
X

नोएडा : गर्लफ्रेंड को लेकर दो दोस्तों के बीच इस कदर कहासुनी हुई कि एक ने आपा खो दिया और दूसरे पर गोली चला दी। घटना शुक्रवार शाम की है। गनीमत रही कि गोली युवक के पैर में लगी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद से युवती सदमे में है। फेज-3 पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

क्या है मामला ?

-आशीष शर्मा पुत्र एसपी शर्मा दिल्ली के शास्त्री गार्डन में रहता है।

-शुक्रवार को वह अपने दोस्त से मिलने सेक्टर-71 आया था।

-वहां दोस्त मनोज उसका इंतजार कर रहा था।

बताया गया कि आशीष नशे में धुत्त था। दोनों मिले और बातचीत होने लगी।

गर्लफ्रेंड को लेकर कहासुनी

-इस बीच गर्लफ्रेंड को लेकर आशीष की मनोज से कहासुनी होने लगी।

-दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया और मनोज ने आशीष पर फायरिंग कर दी।

-गोली आशीष के पैर में लगी। वह लहुलुहान वहीं गिर गया।

वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आशीष को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

मजाक के बाद बढ़ा विवाद

-बताया जाता है कि आशीष और मनोज दोनों के बीच उसी युवती को लेकर पहले मजाक शुरू हुआ।

-मजाक के बाद कहासुनी हुई और गुस्से में मनोज ने आशीष को गोली मार दी।

घटना के समय मौजूद थी युवती

-मनोज सर्फाबाद का रहने वाला है। युवती उसी के साथ आई थी।

-बताया गया कि दोनों एक होटल के बाहर मिले थे।

-फिलहाल पुलिस मनोज से पूछताछ कर रही है।

Next Story