×

Agra News: आगरा में जिला प्रशासन, एडीए की संयुक्त कार्रवाई, अवैध रूप से बने दो होटलों पर लगाई सील

Agra News: जिला प्रशासन और एडीए ने अवैध रूप से बने दो होटलों पर लगाई सील कर दिया है। अधिकारियों की कार्रवाई से हड़कंप हुआ है।

Rahul Singh
Published on: 3 Oct 2022 2:17 PM GMT
Agra News
X

 द होटेलियर होटल को किया गया सील 

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आगरा विकास प्राधिकरण से मानचित्र पास किए बिना बनाए गए दो होटलों को जिला प्रशासन की टीम ने सील कर दिया है। जिला प्रशासन और एडीए की टीम सबसे पहले ताजगंज स्थित रीगा होमस्टे में पहुंची। अधिकारियों ने होटल संचालक से स्वीकृत मानचित्र और फायर की एनओसी मांगी। लेकिन होटल संचालक कागजात नहीं दिखा पाया इसके बाद अगर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ की मौजूदगी में होटल को सील कर दिया गया। इसके बाद अधिकारियों की टीम पुलिस फोर्स के साथ द होटेलियर होटल में पहुंची। यहां भी होटल संचालक अधिकारियों को ना तो स्वीकृत मानचित्र दिखा पाया। नाही होटल संचालक के पास फायर की एनओसी थी। जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल पर सील लगा दी। अधिकारियों की कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

ताजगंज क्षेत्र में अवैध रूप रूप से बने होटलो की भरमार , घर घर में लोगों ने खोल रखे हैं होमस्टे

अधिकारियों के हाथ में अवैध रूप से बने होटलो की सूची है। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में काफी संख्या में ऐसे होटलो को लोगों ने कमाई का जरिया बनवा रखा है। जिनका ना तो मानचित्र पास है। ना ही उनके पास विभागीय एनोसी है। ताजमहल के आसपास के क्षेत्र में ऐसे होटलो की संख्या सबसे ज्यादा है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story