×

कार्यस्थल पर श्रमिकों से मिले मंडलायुक्त, अधिकारियों को दिए ये आदेश

मनरेगा के कार्यों में प्रवासी श्रमिकों को प्राथमिकता से लगाया जाए तथा किए जा रहे कार्यों में श्रमिकों की संख्या को बढ़ाया जाए ताकि कार्य मानसून आने से पूर्व पूर्ण हो जाएं और उसका लाभ प्राप्त हो सके। ये निर्देश झांसी मंडलायुक्त ने दिए।

Ashiki
Published on: 17 Jun 2020 6:01 PM GMT
कार्यस्थल पर श्रमिकों से मिले मंडलायुक्त, अधिकारियों को दिए ये आदेश
X

झाँसी: मनरेगा के कार्यों में प्रवासी श्रमिकों को प्राथमिकता से लगाया जाए तथा किए जा रहे कार्यों में श्रमिकों की संख्या को बढ़ाया जाए ताकि कार्य मानसून आने से पूर्व पूर्ण हो जाएं और उसका लाभ प्राप्त हो सके। ये निर्देश मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने विकासखंड बंगरा के ग्राम घुराट के नारकुइंया तालाब का निरीक्षण करते हुए दिए।

ये भी पढ़ें: मंडलायुक्त ने श्रमिकों के काम का किया औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश

श्रमिकों से हुए मुखातिब

उन्होंने गहरीकरण के कार्य पर संतोष व्यक्त किया। मंडलायुक्त ने ग्राम घुराट में बने चेकडैम को देखा तथा वहां हो रहे कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर लगभग 155 श्रमिक कार्यरत थे। जिसमें 72 प्रवासी श्रमिक भी शामिल थे। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी आलोक चतुर्वेदी को निर्देश दिए कि जो भी काम करना चाहते हो उन्हें जॉब कार्ड बनाते हुए रोजगार उपलब्ध कराएं। श्रमिकों से भुगतान संबंधित जानकारी ली तो सभी श्रमिकों ने बताया कि समय से पैसा बैंक खाते में आ जाता है।

ये भी पढ़ें: भारत-चीन सीमा पर बिहार रेजिमेंट की तैनाती क्यों, जानिए इसका इतिहास और खासियत

मजदूरों की संख्या बढ़ाने पर दिया जोर

मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने उपस्थित श्रमिकों से उज्ज्वला योजना के बारे में पूछा और धनराशि खाते में जमा होने की जानकारी ली। उन्होंने 1000 राहत राशि व राशन किट प्रवासी श्रमिकों को उपलब्ध कराई गई उसकी भी जानकारी श्रमिकों से ली। उन्होंने कार्यस्थल पर लेबर बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क को लगाए जाने का सुझाव दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, जेडीसी चंद्रशेखर शुक्ला, एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान सुनीता देवी शर्मा सहित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: गजब! एक घर से भी महंगे हैं ये फल, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

सपाइयों ने भारतीय शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेश कश्यप ने महारानी लक्ष्मी बाई पार्क में चीन से युद्ध में शहीद हुए 30 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्र सरकार से इसका बदला लेने को कहा। चीन के गलवां घाटी में हिंसक झड़प में कर्नल समेत 30 जवानों का शहीद होना अत्यंत निंदनीय है। यह बात श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सपा के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कही।

ये भी पढ़ें: प्रशासन का ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ ऐक्शन, की ये कड़ी कार्रवाई

इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 1962 की जंग में आज पुनः चीन ने भारत की पीठ पर छूरा भोंपने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जब सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव रक्षा मंत्री थे तभी उन्होंने कह दिया था कि चीन धोखेबाज देश है। अगर कमजोर होगा तो चुप बैठेगा और अगर मजबूत होगा तो आपके सामने आ जाएगा। चीन हिन्दुस्तान को अपना दुश्मन मानता है। यह बात नेता जी मुलायम सिंह यादव ने नोट कर लेने को कहा था। वह आज सच साबित हुई। इसका जवाब अब केंद्र सरकार को जरूर देना होगा। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी तिलक चन्द्र अहिरवार, राहुल सक्सेना, डेनियल साईमन, सलमान पारीछा, यशेन्द्र राजपूत, शकील खान, धीरज रायकवार, गजराज, बाबू लाल यादव, आरिफ खान, छोटे लाल वर्मा, पार्षद जुगल किशोर, राधेलाल मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बिहार में जल जीवन मिशन पर तेजी से कार्य, हर घर नल से जल का लक्ष्य जल्द होगा पूरा

रिपोर्ट: बीके कुशवाहा

Ashiki

Ashiki

Next Story