×

Jhansi: जिलाधिकारी ने 'आरोग्य मेले' का किया निरीक्षण, एनपीओ के कार्य को सराहा

Jhansi: आरोग्य मेले का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने एनपीओ के सदस्यों का उत्साह बढ़ाया और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

B.K Kushwaha
Report B.K KushwahaPublished By Shashi kant gautam
Published on: 17 April 2022 11:58 AM GMT
Jhaansi: District Magistrate inspected Arogya Mela, praised the work of NPO
X

झांसी: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार आरोग्य मेले का निरीक्षण करते हुए 

Jhaansi: उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी में अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार (District Magistrate Ravindra Kumar) के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बरूआ सागर में आयोजित आरोग्य मेले का निरीक्षण (inspection of health fair) किया गया।

बता दें कि निरीक्षण के दौरान बरूआसागर नगर दुर्ग के किनारे रॉबिनहुड आर्मी (Robinhood Army) एनपीओ (non profit organization) द्वारा गरीब बच्चों को पढ़ाते हुए देखा। इसके बारे में और ज्यादा जानकारी करने के लिए एनपीओ के प्रतिनिधि रूपम सोनी से बातचीत किया गया।


जिसमे उन्होंने बताया कि "मूल रूप से हमारी संस्था स्लम एरिया (slum area) एवं फुटपाथ पर रहने वालों, गरीब बच्चों, मजदूरों आदि निर्धन वर्ग को अपने पैसे से निःशुल्क खाना (free food) वितरण का भी कार्य करती है।


जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने एनपीओ के कार्य को सराहा

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद (Additional Chief Secretary Amit Mohan Prasad) द्वारा अपने पॉकेट से कुछ रुपए देकर बिस्कुट, केला आदि मंगाया गया और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी शैलेश कुमार आदि के साथ बच्चों में केले एवं बिस्कुट को बांटा गया।


इस कार्य की सराहना करते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने एनपीओ के सदस्यों का उत्साह बढ़ाया और उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की तारीफ करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022


Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story