×

जमानत न मिलने से परेशान कैदी ने टावर से लगाई छलांग, मौत के बाद जेल प्रशासन सकते में

aman
By aman
Published on: 27 Oct 2016 12:44 PM GMT
जमानत न मिलने से परेशान कैदी ने टावर से लगाई छलांग, मौत के बाद जेल प्रशासन सकते में
X

आगरा: आगरा की जिला जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कैदी ने जमानत ना मिलने की वजह से ख़ुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक, मृतक बंदी ने जेल में लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर छलांग लगा दी। पुलिस ने मृतक बंदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

क्या था मामला?

-कृष्ण मुरारी की शादी मनीषा के साथ पिछले साल 5 जून को हुई थी।

-शादी के बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था।

-इसी बीच पत्नी मनीषा की मौत जलने के कारण हो गई।

-इसके बाद कृष्ण मुरारी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ था।

-कृष्ण मुरारी को पुलिस ने 21 सितंबर 2016 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

-गुरुवार को कृष्ण मुरारी के पिता रघुवीर उससे मिलने जिला जेल पहुंचे थे।

जमानत को लेकर हुई थी कहा-सुनी

-इसी दौरान बंदी कृष्ण मुरारी की अपने पिता से जमानत को लेकर कहासुनी हो गई।

-जिसके बाद वह शौच के बहाने वहां से चला गया और जेल परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर उससे छलांग लगा दी।

-आनन-फानन में कृष्ण मुरारी को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

-मौत की खबर से परिजन के होश उड़ गए। वहीं जेल प्रशासन बंदी की मौत पर चुप्पी साधे हुए है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story