Meerut News: मेरठ में तलाकशुदा महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Meerut News: मेरठ में एक तलाकशुदा महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sushil Kumar
Published on: 21 Jun 2022 8:34 AM GMT
X

मेरठ में महिला की गोली मारकर हत्या

Meerut Crime news: मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक तलाकशुदा महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे पहले मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक महिला की छह साल की बेटी है।

कैसे मिली घटना की जानकारी

नगर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला के सिर से सटाकर गोली मारी गई। महिला की एक पुत्री है। सायमा का अपने पति से करीब दो साल पहले तलाक हो चुका था। मृतका लिसाड़ीगेट के श्याम नगर गली नंबर-3 रहती थी। घटना का पता आज सुबह us समय लगा जब महिला का भाई घर पहुंचा। घर पर बहन की खून से लथपथ लाश को देखकर उसकी चीख निकल गई। उसके रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने पुलिस को सूचना दी।

परिजनों से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि लिसाड़ीगेट क्षेत्र के श्यामनगर निवासी असलम की पुत्री सायमा की शादी 2014 में सदीक नगर निवासी शहजाद के साथ हुई थी। करीब दो वर्ष पहले उसका अपने पति से तलाक हो गया था। बताया गया कि श्यामनगर में नेता दिलशाद शौकत के दो मंजिला मकान में पांच किराएदार रहते हैं। महिला उसी मकान की दूसरी मंजिल पर रहती थी। बीते सोमवार को महिला अपनी मां के घर से आई थी। वहीं मंगलवार सुबह महिला सायमा के सिर से सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक महिला की छह साल की बेटी लाईबा है।

हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है

अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या होना बताया जा रहा हैं। पुलिस दो किरायेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नगर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर के अनुसार प्रथम दृष्टया घटना में मृतका के करीबी लोगों का हाथ होना माना जा रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story