×

Diwali Bonus 2023: यूपी वालों की बल्ले-बल्ले, राज्य कर्मचारियों की दिवाली होगी खास, जाने कब बढेगा महंगाई भत्ता और मिलेगा बोनस ?

Diwali Bonus 2023: योगी सरकार प्रदेश में 28 लाख कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों के डीए और डीआर में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।

Viren Singh
Published on: 23 Oct 2023 2:15 AM GMT (Updated on: 23 Oct 2023 2:15 AM GMT)
Yogi Govt
X

Yogi Govt (सोशल मीडिया)  

Diwali Bonus 2023: केंद्र सरकार के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी अपने कर्मचारियों की रोशन के पर्व दिवाली को खास बनाने जा रही है। दरअसल, राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली से पहले महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी के रुप में उपहार दे सकती है। योगी सरकार डीए और डीआर में 4 फीसदी की वृद्धि कर सकती है। इसके अलावा अराजपत्रित कर्मचारियों की भी दिवाली खास बन सकती है। सरकार रोशन के पर्व से पहले अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस प्रदान सकती है। यानी अगर सरकार यह वृद्धि कर देती है तो प्रदेश के सरकारी कर्मचारी व अराजपत्रित कर्मचारी की इस दिवाली पर बल्ले बल्ले होने वाली है।

46 प्रतिशत हो जाएगा डीए

योगी सरकार प्रदेश में 28 लाख कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों के डीए और डीआर में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है, जिसके बाद राज्य सरकार के सेवारत 16.35 लाख कर्मचारी और पेंशनरों का डीए और डीआर बढ़कर 46 फीसदी पहुंच जाएगा। आपको बता दें कि सरकार महंगाई राहत देने के लिए सेवारत कर्मियों को DA के रुप में राहत देती है, जबकि सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को DR के रुप में राहत प्रदान करती है। ऐसी संभावनाएं लगाई जा रही हैं कि जल्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पर घोषणा कर सकते हैं।

4 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

इसके अलावा योगी सरकार राज्य अराजपत्रित कर्मचारियों की दिवाली खास बनाने वाली है। उन्हें सरकार 30 दिन के वेतन के बराबर बोनस देने की घोषणा कर सकती है। प्रदेश में अराजपत्रित कर्मचारियों की संख्या 4.82 लाख है और इनका ग्रेड वेतन 4800 रुपये है। यह कर्मचारी भी दिवाली पर बोनस मिलने की आस लगाए हुए हैं।

सरकार को इतना करना होगा अतिरिक्त खर्च

सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से उसके खजाने में भारी भार बढ़ेगा। सरकार कर्मचारियों के चार फीसदी डीए बढ़ाने में हर महीने 214 करोड़ रुपये अतिरिक्त व्ययभार आएगा, जबकि अराजपत्रित कर्मियों को एक महीने की राशि बोनस के रुप में भुगतान पर 1000 करोड़ रुपये व्ययभार आएगा।

केंद्र व राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता सामान

यूपी सरकार द्वारा कर्मचारियों को DA में 4 फीसदी वृद्धि के बाद यह बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा, जोकि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के DA के बराबर होगा। दरअसल, हाल ही में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि थी, जिसके बाद यह उछलकर 46 फीसदी पहुंच गया। सरकार इसका लाभ 1 जुलाई, 2023 से देगी। वहीं, वहीं, सरकार ने नॉन गजेटेड कर्मचारियों (Non Gazetted Employees) को दिवाली पर बोनस की देने की भी घोषणा की थी। वर्तमान में केंद्र में अराजपत्रित कर्मचारियों की संख्या 11 लाख 7 हजार 340 है। यह सभी रेवले से हैं। सरकार इन कर्मचारियों को 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस देने का फैसला किया था। केंद्र सरकार कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस साल 2010-2011 से दिया जा रहा है। इस बार की घोषणा से सरकार को 1,969 करोड़ रुपए व्ययभार आएगा।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story