Gold Silver Rate in Lucknow: धनतेरस दिवाली पर लखनऊ में बढ़ी सोना-चांदी की मांग, जानिए अपने शहर में भाव

Gold Silver Rate in Lucknow: 24 कैरेट सोने के भाव में आई 130 रुपये की गिरावट।

Viren Singh
Published on: 21 Oct 2022 9:26 AM GMT (Updated on: 21 Oct 2022 9:35 AM GMT)
Gold Silver Rate Today Lucknow
X

Gold Silver Rate Today Lucknow (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Rate Today Lucknow: भारतीय सर्राफा बाजार सहित लखनऊ सर्राफा बाजार के कीमती आभूषण सोना और चांदी के ताजा भाव जारी कर दिये गए हैं। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार ( 21 अक्टूबर, 2022 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोना के भाव गिरावट देखने को मिली है, लेकिन चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह कल की तरह इसके भाव स्थिर हैं। हालांकि धनतेरस और दिवाली के पर्व को देखते हुए शहर में चांदी की मांग सोने से ज्यादा हो गई है। दिवाली त्योहार सिर पर है लेकिन उसके बाद बाद भी सोने के भाव में लगातार गिरावट का दौर जारी है,जोकि शहर वासियों के खुशी का विषय है। ऐसे अगर आप आज कीमती आभूषण सोना और चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो दिन काफी अच्छा है, क्योंकि भाव में गिरावट चली है। लखनऊ सर्राफा बाजार जाने से पहले कीमती आभूषण के खरीदार और निवेश न्यूजट्रैक पर सोना चांदी की जानकारी ले सकते हैं। बाजार जाने से पहले आपको सोना और चांदी की सही कीमते पता होनी चाहिए।

शहर के सोना और चांदी का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने के बाद में 130 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद प्रति 10 ग्राम सोने के भाव 50600 रुपये पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने के भाव में 150 रुपये की गिरावट आई है,जिसके बाद इसका 10 ग्राम का भाव 46500 रुपये हो गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह गुरुवार की तरह 56150 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। इसके साथ आज 1 ग्राम चांदी का भाव 561.50 रुपये और 10 ग्राम चांदी का भाव 5615 रुपये है।

शहर में बढ़ी चांदी की मांग, बढ़ सकते दाम

सर्राफा बाजार के एक पदाधिकारी ने बताया कि,धनतेरस और दिवाली त्योहार के मद्देनजर लखनऊ में चांदी की और इस धातु से बने आभूषण की मांग काफी अधिक हो गई है। क्योंकि चांदी से भगवान के लिए आभूषण, चांदी का छत्र और चंवर बनाया जाता है। लोग त्योहार में इन चीजों की खरीदारी करते हैं। जिस प्रकार से शहर में चांदी की मांग में इजाफा देखने को मिल रहा है, आने वाले दिनों शायद चांदी के भाव बढ़ जाएं।

सोने की शुद्धता मापने का पैमाना

ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है और वह हॉलमार्क का निशान है। इसमें ज्वेलरी की शुद्धता पहचानी जाती है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होता है। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा और 14 कैरेट की ज्वेलरी में 585 लिखा होता है। आपको बता दें कि ibja केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को भाव जारी नहीं करती है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story